WWE की ‘SKY’ ने 11 साल बाद साथी स्टार संग रचाई शादी, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

WWE Raw में इयो स्काई शानदार काम कर रही हैं. उन्होंने अब शादी भी कर ली है. सोशल मीडिया के जरिए स्काई ने खुद इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

इयो स्काई ने की शादी

IYO SKY Officially Married: WWE में पिछले कुछ सालों में इयो स्काई ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया. वो वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन भी बनीं. Raw में स्काई टॉप वुमेंस स्टार के रूप में काम कर रही हैं. उनके रिंग मे हाई-फ्लाइंग मूव्स के सभी दीवाने हैं. खैर अब एक बढ़िया खबर उन्हें लेकर सामने आ रही है. स्काई ने शादी कर ली है. 36 साल की उम्र में उन्होंने अपना जीवन साथी चुना. वो पहले से ही रिलेशन में थीं. अब उन्होंने इसे और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

WWE स्टार इयो स्काई ने रचाई शादी

स्काई ने NXT स्टार नारकू से शादी की है. न्यू जापान प्रो-रेसलिंग में नारकू ने एविल नाम से कम्पीट किया था. दोनों स्टार 2015 से रिलेशन में थे. नारकू ने इस साल जनवरी में न्यू जापान प्रो-रेसलिंग छोड़ दिया था. अप्रैल के अंत में उन्होंने NXT में कदम रखा. नारकू ने 12 मई को अपना पहला ऑफिशियल मैच लड़ा. इयो ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने नारकू से शादी कर ली है. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में श्रीमान और श्रीमती लिखा. स्काई ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी नारकू के साथ शेयर कीं. फैंस भी दोनों की जोड़ी से खूब खुश हैं.

विज्ञापन

इयो स्काई Raw में कर रही हैं काम

इयो स्काई ने अभी तक Raw में दमदार प्रदर्शन किया है. रिया रिप्ली के साथ उन्होंने टैग टीम बनाकर शानदार काम किया. रेसलमेनिया 42 में रिया ने जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती. रिया अब SmackDown में चली गई हैं. स्काई अब बतौर सिंगल रेसलर रेड ब्रांड में एक्शन दिखा रही हैं. पिछले हफ्ते इयो का मुकाबला सोल रुका के साथ हुआ था. दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. वहां इयो ने जीत हासिल की थी. इससे पहले इयो ने बैकलैश में ओस्का को मात दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ