India A vs Australia A 2nd ODI Live Streaming: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन अनौपचारिक वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय ए टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. पहले मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 125 रनों के करारी हार का सामना करना पड़ा था. पुडुचेरी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 48.2 ओवर में 274 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 31.4 ओवर में सिर्फ 149 रन पर ही ऑलआउट हो गई.
अब टीम इंडिया दूसरे मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज को बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनौपचारिक वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनौपचारिक वनडे मैच शुक्रवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी के सीचेम ग्राउंड में आमने-सामने होंगी.
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनौपचारिक वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनौपचारिक वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 8:30 बजे होगा.
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनौपचारिक वनडे मैच टीवी पर कहां देखें?
भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए दूसरे अनौपचारिक वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में टीवी पर नहीं किया जाएगा.
कहां देखें IND A vs AUS A दूसरे अनौपचारिक वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा अनौपचारिक वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
IND A vs AUS A: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत ए: साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अरशद खान, यश ठाकुर, प्रियांश आर्य, कुमार कुशाग्र, गुरजपनीत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी.
ऑस्ट्रेलिया ए: मिशेल ओवेन, सैम कोंस्टास, जोश फिलिप (विकेट कीपर), नाथन मैकस्वीनी, लियाम स्कॉट, निखिल चौधरी, विल सदरलैंड (कप्तान), टॉड मर्फी, स्पेंसर जॉनसन, रिले मेरेडिथ, महली बियर्डमैन, बेन ड्वारशुइस, एरॉन हार्डी, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, लैचलन शॉ.