Brock Lesnar: WWE में आजकल ब्रॉक लैसनर के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं. 27 साल के युवा रेसलर ओबा फेमी के सामने वो बिल्कुल भी टिक नहीं पा रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में भी फेमी ने द बीस्ट की हेकड़ी निकाल दी. लैसनर ने एफ-5 लगाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. कहीं ना कहीं बड़ा झटका लैसनर को इस बार भी लगा है. लैसनर की बुरी हालत देखकर पॉल हेमन ने भी अपना सिर पकड़ लिया था.
WWE की शुरुआत में हुआ बड़ा सैगमेंट
पिछले हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर को उठाकर रिंग में पटक दिया था. उस पल को देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई थी. आप सभी जानते हैं कि लैसनर हमेशा अपने विरोधियों पर दबदबे के लिए जाने जाते हैं. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की शुरूआत पॉल हेमन और लैसनर ने की. हेमन ने द बीस्ट की तारीफ की. हेमन ने कहा कि पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने लैसनर को ध्यान भटकाया था. हेमन ने कहा कि रेसलमेनिया 42 में फेमी की हालत लैसनर खराब करने वाले हैं. फेमी ने इसके बाद एंट्री की. लैसनर ने उन्हें किक मारकर एफ-5 लगाने के लिए कंधे पर उठाया. फेमी ने पलटवार किया और क्लोथलाइन लगाकर रिंग के बाहर फेंक दिया. फेमी की ताकत देखकर लैसनर भी हैरान रह गए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns ने खोया अपना आपा, सुपरमैन पंच और स्पीयर से वर्ल्ड चैंपियन को धो डाला, रिंग में मची अफरातफरी
क्या WWE WrestleMania 42 में होगी ब्रॉक लैसनर की हार?
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की जबरदस्त टक्कर होने वाली है. फैंस इनके मैच के लिए काफी उत्साहित हैं. फेमी को इस बार बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया गया है. उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है. अब सवाल ये खड़ा होता है कि मेगा इवेंट में जीत किसकी होगी. फेमी का अभी तक दबदबा देखने को मिला है. उनकी जीत की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE स्टार Seth Rollins को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Paul Heyman के जाल में फंसकर खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी!
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines