Raw: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. यह Wrestlepalooza से पहले रेड ब्रांड का अंतिम एपिसोड होगा. WWE ने इस शो को हिट बनाने के लिए पहले ही कुछ ऐलान कर दिए थे. अब जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने दो बड़े मैचों की घोषणा कर दी है. शो में तगड़े एक्शन के साथ-साथ मजेदार सैगमेंट देखने को मिलेंगे. WWE द्वारा Wrestlepalooza से पहले फैंस को कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि Raw में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.
WWE Raw में होंगे बड़े मुकाबले
Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए बड़े मैचों के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि एल ग्रांडे अमेरिकानो का मुकाबला ड्रैगन ली के साथ होगा. वहीं पेंटा का मुकाबला कोफी किंग्सटन के साथ होगा. पिछले हफ्ते Raw में पेंटा को न्यू डे की वजह से रुसेव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अमेरिकानो और ली की राइवलरी ने भी अब रफ्तार पकड़ ली है. इन दोनों मैचों में काफी मजा आने वाला है.
शो में Wrestlepalooza का बिल्डअप भी देखने को मिलेगा. सीएम पंक और एजे ली का आमना-सामना रेड ब्रांड में होगा. इस बार इनके बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है. ली ने हाल ही में 10 साल बाद WWE में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. Raw में जॉन सीना भी एंट्री करेंगे. वह ब्रॉक लैसनर को लेकर अपनी बात रखेंगे. हो सकता है कि अचानक से लैसनर भी आकर उन्हें एफ-5 दे दें. सीना भी लैसनर को पीटकर तबाही मचा सकते हैं. लायरा वैल्किरिया की टक्कर रॉक्सन परेज के साथ होगी. वहां पर बेली एंट्री कर बवाल मचा सकती हैं.