हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

226 दिनों बाद WWE रेसलर को चीटिंग से मिली पहली जीत, खुश होकर साथी पर खास अंदाज में लुटाया प्यार

WWE Raw में एक फेमस स्टार को इस बार लंबे समय बाद जीत मिली है. उन्होंने बड़ा मैच जीतकर पुरानी हार का बदला लिया. जीत के बाद रेसलर ने खास अंदाज में जश्न भी मनाया.

विज्ञापन
WWE

WWE: कैरियन क्रॉस का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. WWE में दोबारा वापसी के बाद से ट्रिपल एच ने अभी तक उनकी कुछ खास बुकिंग नहीं की है. स्कार्लेट के साथ उनके हील कैरेक्टर को खूब पसंद किया जाता है. बीच-बीच में वह ऐसा काम भी करते हैं जिस देखकर दर्शक खुश हो जाते हैं. तब लगता है कि अब उन्हें बड़ा पुश मिलेगा लेकिन यह नहीं हो पाता है. क्रॉस के फैंस के लिए अब Raw से अच्छी खबर सामने आ रही है.

WWE Raw में कैरियन क्रॉस ने किया कमाल

WWE Raw में इस हफ्ते पूर्व NXT चैंपियन कैरियन क्रॉस ने अपनी धाक जमकर फैन-फॉलोइंग में इजाफा किया. पिछले कुछ समय से वह सैमी ज़ेन के साथ राइवलरी में उलझे हुए थे. खुद क्रॉस ने सैमी को बहुत ज्यादा परेशान किया. सैमी बीच में अनिश्चितकाल के लिए बाहर भी हो गए थे. दोनों के बीच Night of Champions 2025 में भी मैच हुआ था. वहां पर सैमी ने जीत दर्ज की.

Raw में क्रॉस और कैरियन के बीच रीमैच हुआ. मैच के दौरान सैमी फिट नहीं लग रहे थे. उन्होंने पेट में पट्टी लगाई हुई थी. इसके बावजूद उन्होंने क्रॉस को कड़ी टक्कर दी. सैमी मैच जीत जाते लेकिन स्कार्लेट ने दखलअंदाजी कर दी. उन्होंने क्रॉस को स्टील पाइप दे दिया. क्रॉस ने पाइप से सैमी को मारा और इसके बाद पिन करते हुए जीत दर्ज की. मुकाबले में कैरियन भी इंजर्ड हो गए थे. उनके सिर से खून बह रहा था. क्रॉस ने जीत के बाद रिंग के अंदर अपने साथी स्कार्लेट को जबरदस्त किस की. फैंस यह मोमेंट देखकर खुश हो गए थे.

विज्ञापन

कैरियन क्रॉस को लंबे समय बाद मिली जीत

कैरियन क्रॉस की बुकिंग लगातार विवादों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर ट्रिपल एच से लगातार क्रॉस को पुश देने की मांग होती रहती है. कई दिग्गज भी यह बात कह चुके हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्हें Raw में 226 दिन बाद जीत मिली है. इससे पहले 9 दिसंबर, 2024 को टैग टीम मैच में उन्होंने विजय प्राप्त की थी. वहां पर द फाइनल टेस्टामेंट ने द वायट सिक्स को हराया था.

ये भी पढ़ें:-WWE में दुश्मनों को धराशाई करने के बाद Roman Reigns ने लगाए ठुमके, भाई के साथ मिलकर लूटी सारी महफिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola