WWE: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. कंपनी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि शो में रोमन रेंस भी मौजूद रहेंगे. इस वजह से भी फैंस काफी उत्साहित हैं. सभी ने रेंस का शानदार अंदाज में स्वागत भी किया. रेंस ने इस बार पॉल हेमन को संबोधित कर उनकी जमकर बेइज्जती की. इतना ही नहीं रेंस ने हेमन के ऊपर बड़े आरोप लगाए. रेंस, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के बीच तगड़ा ब्रॉल भी हुआ. रेंस को बचाने के लिए जे उसो ने कदम रखा. शो ऑफ-एयर होने के बाद रोमन का नया अंदाज लंबे समय बाद फैंस को देखने को मिला.
WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ?
आप सभी जानते हैं कि जे उसो का यीट गिमिक काफी फेमस हो गया है. फैंस उनके एंट्रेंस थीम सॉन्ग पर हाथ ऊपर-नीचे कर नाचने लग जाते हैं. हर कोई अब इस मोमेंट का मजा लेना चाहता है. रोमन रेंस भी इस बार पीछे नहीं हटे. उन्होंने टॉप रोप पर चढ़कर दर्शकों के साथ मिलकर खूब ठुमके लगाए. उन्हें देखकर जे उसो भी काफी खुश हुए. रेंस ने जे को गले भी लगाया. दोनों के बीच इतना प्यार देखकर एरीना में मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं.
WWE Raw में रोमन रेंस को पड़ा खतरनाक स्पीयर
रोमन रेंस की पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर से बात हुई. हेमन ने रेंस को ऑफर भी दिया. हेमन ने कहा कि रेंस अब सैथ रॉलिंस की जगह ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को लीड कर सकते हैं. रेंस ने हेमन को बेवकूफ कहते हुए उनके ऑफर को अस्वीकार कर दिया. रेंस ने इसके बाद ब्रेकर को सुपरमैन पंच लगाकर रीड को पंच लगाए. हालांकि, बहुत जल्द ब्रेकर ने जबरदस्त स्पीयर रेंस को लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. इसके बाद ब्रेकर और रीड ने मिलकर रेंस को पीटा. तब लगा था कि रोमन का और ज्यादा बुरा हाल होगा लेकिन जे उसो ने आकर उन्हें बचा लिया. जे ने दोनों हील स्टार्स को सुपरकिक से गिराया. अंत में रेंस ने रीड और जे ने ब्रॉन को स्पीयर लगाया.