Kairi Sane: WWE ने हाल ही में 20 से ज्यादा रेसलर्स को कंपनी से रिलीज कर दिया. मेन रोस्टर के भी 14 स्टार्स की छुट्टी कर दी गई है. कायरी सेन को भी निकाल दिया गया है. वो ओस्का के साथ बढ़िया स्टोरीलाइन में थीं. उनको रिलीज किया जाना किसी को समझ नहीं आया. उनके जाने से हड़कंप मच गया है. वीकली एपिसोड में उन्हें वापस लाए जाने के चैंट्स लगाए जा रहे हैं. लोगों को उम्मीद है कि उनकी वापसी करा दी जाएगी, लेकिन अब मुश्किल लग रहा है. उन्हें लेकर रिपोर्ट में बुरी खबर सामने आ रही है.
क्या कायरी सेन की होगी वापसी?
कायरी सेन लंबे समय से WWE में काम कर रही थीं. उन्होंने अपने काम से सभी का दिल जीता. वुमेंस डिवीजन में उन्होंने अपने बड़ा नाम बना लिया. WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि WWE इस बार झुककर भी कायरी को वापस नहीं लाने वाला है. WWE को उम्मीद है कि उनका नाम का ट्रेंड बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. पिछले साल कैरियन क्रॉस को लेकर भी ऐसा ही बवाल हुआ था. कुछ टाइम बाद फैंस शांत हो गए थे. WWE को इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है.
रिपोर्ट के अनुसार, “सबसे अहम सवाल ये है कि क्या हम आर-ट्रुथ की तरह कोई उलटफेर देख सकते हैं? नहीं. ट्रुथ के लिए WWE को झुकना पड़ा था. आप एक साल के अंदर दोबारा ऐसा नहीं कर सकते हैं. जब किसी को लाने के लिए आवाजें तेज होती हैं, तो लोग उम्मीद करने लग जाते हैं. कैरियन क्रॉस का मामला ऐसे ही खत्म हो गया था. WWE ने कायरी सेन को लेकर भी ये ही उम्मीद लगाई है.
ये भी पढ़ें: 5 ड्रीम मैच जिनका WWE में होना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है! Brock Lesnar ने रिटायर होकर कर दी गड़बड़
WWE ने लिया बड़ा फैसला
WWE ने एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा को भी रिलीज कर दिया. ब्लैक ने पिछले साल ही अप्रैल में कंपनी में दोबारा वापसी की थी. वायट सिक्स ग्रुप को भी बाहर कर दिया गया है. इस ग्रुप को अंकल हाउडी लीड कर रहे थे. अपोलो क्रूज की भी छुट्टी कर दी गई है. वैसे रेसलमेनिया के बाद हर साल रेसलर्स को निकाला जाता है. इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला. फिलहाल ये देखना होगा कि कंपनी कायरी सेन को वापस लाएगी या नहीं.
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों Roman Reigns की WWE Backlash 2026 में शर्मनाक हार हो सकती है










