Brock Lesnar: WWE Night of Champions 2026 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को छह ताबड़तोड़ मुकाबले वहां पर देखने को मिलेंगे. किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी होगा. ओबा फेमी और जे उसो के बीच टक्कर होगी. जो भी जीत हासिल करेगा उसे समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. खैर कई लोगों का मानना है कि इस मैच में ब्रॉक लैसनर वापसी कर फेमी के ऊपर हमला करेंगे. अब एक दिग्गज ने कहा है कि लैसनर एक ही शर्त पर सऊदी अरब में नज़र आ सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान
Coach and Bro Show दिग्गज जोनाथन कोचमैन ने ब्रॉक लैसनर की वापसी पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि वो जे उसो और ओबा फेमी के मैच में एक ही शर्त पर आ सकते हैं. कोचमैन ने बताया कि अगर लैसनर को मोटा चैक मिलेगा, तभी वो सऊदी अरब में आएंगे. दिग्गज के अनुसार, “मैं इस बात से हैरान हूं कि ब्रॉक लैसनर सऊदी अरब जाकर सिर्फ 60 सेकेंड का ही काम करेंगे. अगर पेमेंट बहुत ज्यादा हो तो समय कम होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. सऊदी अरब के लोग लैसनर को बहुत पसंद करते हैं. अगर उन्हें मोटी रकम मिली तो वो वहां पर जरूर जाएंगे. सऊदी वाले पैसे खर्च करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं”.
ये भी पढ़ें: Triple H सावधान! WWE Night of Champions 2026 में हुई ये 5 गलतियां तो फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच कब होगा?
रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच पहला मैच हुआ था. वहां पर लैसनर को करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद क्लैश इन इटली में दोनों की टक्कर हुई. वहां पर लैसनर ने जीत दर्ज की. दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं. अब इनके बीच तीसरा मैच होना पक्का है. ऐसा उम्मीद की जा रही है कि इनके बीच अंतिम मुकाबला समरस्लैम 2026 में हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Triple H ने Brock Lesnar के दुश्मन Oba Femi के WWE फ्यूचर को लेकर की ऐतिहासिक भविष्यवाणी, रेसलिंग वर्ल्ड में मची हलचल
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines