Triple H ने Brock Lesnar के दुश्मन Oba Femi के WWE फ्यूचर को लेकर की ऐतिहासिक भविष्यवाणी, रेसलिंग वर्ल्ड में मची हलचल

WWE मेन रोस्टर में ओबा फेमी जबरदस्त काम कर रहे हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. बहुत जल्दी वो लाइमलाइट में आ गए हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि कंपनी में उनका फ्यूचर क्या होगा. इसे लेकर अब ट्रिपल एच ने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Triple H: WWE में इस समय कई युवा स्टार काम कर रहे हैं. इन्हें कंपनी का फ्यूचर कहा जा रहा है. इनमें से एक ओबा फेमी भी हैं. मेन रोस्टर में उनका दबदबा देखने को मिला है. उन्हें शानदार अंदाज में बिल्ड किया जा रहा है. ब्रॉक लैसनर को रेसलमेनिया 42 में हराने के बाद से तो वो रेसलिंग वर्ल्ड में और छा गए हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. उनका फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनना पक्का है. खैर इस बार ट्रिपल एच ने खुद बताया है कि कंपनी में उनका भविष्य क्या होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का मेन रोस्टर में दबदबा

ओबा फेमी का मेन रोस्टर में दबदबा2 / 6

ओबा फेमी ने 2026 की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था. इसके बाद उन्होंने Raw में कदम रखा. कुछ स्टार्स के साथ उनका मुकाबला हुआ. कोई भी उन्हें चुनौती नहीं दे पाया. सभी को फेमी ने रिंग में बुरी तरह धराशाई कर दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने की तारीफ

ट्रिपल एच ने की तारीफ3 / 6

हाल ही में स्टीफन ए. स्मिथ के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर ट्रिपल एच ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने युवा टैलेंट के बारे में बात की. द गेम ने ओबा फेमी और सोल रुका सहित कुछ यंग स्टार्स की तारीफ की और उन्हें फ्यूचर स्टार बताया. उन्होंने कहा कि ये रेसलर्स जल्द ही रेसलमेनिया का मेन इवेंट करते हुए नज़र आएंगे. (Photo: WWE.com)  

ट्रिपल एच का बयान

ट्रिपल एच का बयान4 / 6

ट्रिपल एच ने इंटरव्यू में ओबा फेमी की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, "जब आप नए टैलेंट को देखेंगे तो पाएंगे कि ओबा फेमी इस बिजनेस में किसी भी बड़े स्टार जितने ही बड़े बनेंगे. वो फ्यूचर स्टार हैं. वो सुपरस्टार बनने वाले हैं. ओबा इस बिजनेस को अलग लेवल पर लेकर जाएंगे". (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी की चल रही है बड़ी राइवलरी

ओबा फेमी की चल रही है बड़ी राइवलरी5 / 6

ओबा फेमी की राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही है. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को हराया था. इसके बाद क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को मात दी. इनकी राइवलरी 1-1 की बराबरी पर आ गई है. अब दोनों के बीच बहुत जल्द तीसरा मैच होने वाला है. (Photo: WWE.com)

क्या किंग ऑफ द रिंग बनेंगे ओबा फेमी?

क्या किंग ऑफ द रिंग बनेंगे ओबा फेमी?6 / 6

27 जून को सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस का आयोजन होने वाला है. वहां पर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच ओबा फेमी और जे उसो के बीच होगा. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. अब देखना होगा कि फेमी जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन