Triple H सावधान! WWE Night of Champions 2026 में हुई ये 5 गलतियां तो फैंस का जमकर फूटेगा गुस्सा
WWE Night of Champions 2026 को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है. कुछ ही समय बाद फैंस को एक तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. यहां हम उन पांच गलतियों क बारे में आपको बताएंगे जो ट्रिपल एच ने Night of Champions में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.

WWE Night of Champions 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions पर सभी की नजरें टिकी हैं. 27 जून को सऊदी अरब में धमाकेदार शो देखने को मिलेगा. कंपनी ने छह तगड़े मुकाबले बुक किए हैं. किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी वहीं पर होगा. इसके अलावा कुछ चैंपियनशिप मैच भी रखे गए हैं. खैर ट्रिपल एच को बुकिंग को लेकर अच्छा कदम उठाने की जरूरत है. यहां हम पांच गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो Night of Champions में हुईं तो फैंस का जमकर गुस्सा फूट सकता है.
ओबा फेमी की हार
2 / 6किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में ओबा फेमी और जे उसो के बीच मैच होगा. उसो को कोई जीतते हुए नहीं देखना चाहता है. सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर फैंस काफी निगेटिव हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जे ही फाइनल में जीत हासिल करेंगे. ट्रिपल एच को ओबा को हराने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. उनका करियर इससे नीचे की तरफ आ सकता है. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन की जीत
3 / 6क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच टक्कर होगी. ट्रिपल एच को मॉर्गन को जीताने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. वैसे ही उन्हें ओवर पुश दिया गया है. मौजूदा समय में उनके पास वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है. इसके बावजूद उन्हें फाइनल मैच में पहुंचा दिया गया है. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स की जीत
4 / 6अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स, गुंथर और सैमी ज़ेन के बीच मैच होगा. गुंथर का लगातार तीसरा टाइटल मुकाबला है. इस बार ट्रिपल एच ने कोडी को जीताने की गलती नहीं करनी चाहिए. फैंस टाइटल में बदलाव देखना चाहते हैं. सैमी को भी पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
जेड कार्गिल की जीत
5 / 6टिफनी स्ट्रेटन अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच तगड़ा मैच होगा. कार्गिल का बतौर चैंपियन इससे पहले रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. फिलहाल ट्रिपल एच को उन्हें चैंपियन बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए. टिफनी अगर टाइटल रिटेन करेंगी तो फैंस खुश होंगे. (Photo: WWE.com)
किसी की वापसी ना कराना
6 / 6मौजूदा समय में WWE के कई बड़े स्टार्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. रैंडी ऑर्टन, सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस जैसे रेसलर्स की वापसी का सभी इंतजार कर रहे हैं. ट्रिपल एच ने नाइट ऑफ चैंपियंस में किसी ना किसी की वापसी जरूर करानी चाहिए. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो फिर फैंस नाराज हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)