John Cena के WWE रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

John Cena Retirement Match Details: पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना के रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. अब से कुछ घंटों बाद वो अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत कर देंगे. जॉन सीना का रिटायरमेंट मुकाबला गुंथर से होने वाला है. आइए जानते हैं कि इस धमाकेदार मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

John Cena Retirement Match Details

कितने बजे होगा सीना का आखिरी मैच?

विज्ञापन

John Cena Retirement Match Details: जॉन सीना ने करोड़ों फैंस को WWE में कभी ना भूल पाने वाली यादें दी हैं. पिछले 23 साल में वो WWE फैंस के दिल में अपनी जगह बनाकर ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बनने में सफल हुए हैं. हालांकि, कुछ घंटों बाद उनके ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत हो जाएगा. 17 बार के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. कई लोगों के मन में सवाल होगा कि इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए पूरी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

जॉन सीना के रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू

जॉन सीना का रिटायरमेंट मैच Saturday Night’s Main Event 2025 में होने वाला है. लास्ट टाइम इज नाओ टूर्नामेंट में गुंथर की जीत हुई और अब वो जॉन सीना के रिटायरमेंट विरोधी रहने वाले हैं. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के आखिरी मैच के आयोजन में अब 50 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है. जॉन सीना भारत में काफी लोकप्रिय हैं और सभी की बचपन की यादें उनसे जुड़ी हुई है. इसी वजह से उन्हें रिटायर होते हुए देखना फैंस को जरूर इमोशनल कर देगा.

विज्ञापन

कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच?

Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरीना में होने वाला है. भारत में ये मुकाबला 14 दिसंबर को सुबह 6:30 से लाइव प्रसारित होगा. अमूमन WWE के सभी शो और इवेंट Netflix पर आते हैं. हालांकि, Saturday Night’s Main Event को भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर लाइव देख पाएंगे. ऑनलाइन इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

जॉन सीना को WWE स्टार्स ने दिया खास ट्रिब्यूट

WWE से जॉन सीना का रिटायरमेंट न सिर्फ फैंस, बल्कि उन्हें देखकर रेसलिंग करने के लिए इंस्पायर हुए सुपरस्टार्स के लिए भी भावुक पल रहने वाला है. WWE ने एक वीडियो पोस्ट किया, जहां रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, कोडी रोड्स समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार्स नजर आए और उन्होंने जॉन सीना को अपने-अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया. ब्रॉक और रोमन का इस वीडियो में नजर आना फैंस को सही मायने में हैरान कर गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ