हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE Survivor Series 2025 में John Cena के टाइटल मैच का नतीजा लीक, कंपनी ने किया प्लान में अचानक बदलाव!
WWE
WWE Survivor Series 2025 में John Cena के टाइटल मैच का नतीजा लीक, कंपनी ने किया प्लान में अचानक बदलाव!
WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच के नतीजे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.
John Cena Match: WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना का बहुत बड़ा मैच होने वाला है. वह अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. कुछ हफ्ते पहले ही सीना ने मिस्टीरियो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. सीना अंतिम बार Survivor Series में नज़र आएंगे. इसके बाद आगामी 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी को लग रहा है कि Survivor Series में सीना टाइटल हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है. एक रिपोर्ट में अब मैच का नतीजा लीक हो गया है.
जॉन सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो के मैच को लेकर आया बयान
जॉन सीना ने अपने करियर में कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती थी. WWE ने हाल ही में बॉस्टन में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में उनका यह सपना भी पूरा कर दिया. सीना ने मिस्टीरियो के 204 दिनों के शानदार टाइटल रन का अंत किया. हर किसी को लगता है कि सीना Survivor Series में टाइटल हार जाएंगे. सट्टाबाजार के ऑड्स भी मिस्टीरियो को जीत के लिए फेवरेट बता रहे हैं.
दिग्गज जर्नलिस्ट ब्रायन अल्वारेज ने जॉन सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो के चैंपियनशिप मैच के लिए WWE के मौजूदा प्लान के बारे में बात की. रेसलिंग ऑब्ज़र्वर लाइव में उन्होंने WWE के प्लान के अनुसार सीना अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे. अल्वारेज ने कहा,”जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो से टाइटल जीत लिया है. मुझे पता है कि प्लान यही है. प्लान यह है कि डॉमिनिक मिस्टीरियो को जॉन सीना हरा रहे हैं”.
13 दिसंबर को WWE Saturday Night's Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट चल रहा है. दो सेमीफाइनल तय हो गए हैं. गुंथर का मैच सोलो सिकोआ के साथ होगा. वहीं एलए नाइट की टक्कर जे उसो के साथ होने वाली है. इन चारों में से किसी एक को सीना को रिटायर करने का मौका मिलेगा. बहुत जल्द इसका पता चल जाएगा.
John Cena Match: WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना का बहुत बड़ा मैच होने वाला है. वह अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. कुछ हफ्ते पहले ही सीना ने मिस्टीरियो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. सीना अंतिम बार Survivor Series में नज़र आएंगे. इसके बाद आगामी 13 दिसंबर को वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सभी को लग रहा है कि Survivor Series में सीना टाइटल हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है. एक रिपोर्ट में अब मैच का नतीजा लीक हो गया है.
जॉन सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो के मैच को लेकर आया बयान
जॉन सीना ने अपने करियर में कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीती थी. WWE ने हाल ही में बॉस्टन में हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में उनका यह सपना भी पूरा कर दिया. सीना ने मिस्टीरियो के 204 दिनों के शानदार टाइटल रन का अंत किया. हर किसी को लगता है कि सीना Survivor Series में टाइटल हार जाएंगे. सट्टाबाजार के ऑड्स भी मिस्टीरियो को जीत के लिए फेवरेट बता रहे हैं.
---विज्ञापन---
दिग्गज जर्नलिस्ट ब्रायन अल्वारेज ने जॉन सीना और डॉमिनिक मिस्टीरियो के चैंपियनशिप मैच के लिए WWE के मौजूदा प्लान के बारे में बात की. रेसलिंग ऑब्ज़र्वर लाइव में उन्होंने WWE के प्लान के अनुसार सीना अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे. अल्वारेज ने कहा,”जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो से टाइटल जीत लिया है. मुझे पता है कि प्लान यही है. प्लान यह है कि डॉमिनिक मिस्टीरियो को जॉन सीना हरा रहे हैं”.
13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट चल रहा है. दो सेमीफाइनल तय हो गए हैं. गुंथर का मैच सोलो सिकोआ के साथ होगा. वहीं एलए नाइट की टक्कर जे उसो के साथ होने वाली है. इन चारों में से किसी एक को सीना को रिटायर करने का मौका मिलेगा. बहुत जल्द इसका पता चल जाएगा.
The final 4 names to determine who will be John Cena’s final opponent: