3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Triple H ने Survivor Series 2025 के बाद पुश नहीं दिया तो उनका करियर खत्म हो सकता है

WWE Survivor Series 2025 इस बार बहुत जबरदस्त होने वाला है. वहां पर फैंस को पक्का बड़ा सरप्राइज मिलेगा. कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें इस पीएलई के बाद पुश जरूर देना चाहिए.

WWE - 2025-11-29T145340.242

WWE

WWE Stars Big Push: WWE का Survivor Series 2025 प्रीमियम लाइव इवेंट बहुत नजदीक है. चार तगड़े मुकाबले वहां पर होने वाले हैं. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. इसकी एक खास वजह है कि शो में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, कोडी रोड्स, जॉन सीना और सीएम पंक जैसे दिग्गज एक्शन में नज़र आएंगे. कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें Survivor Series 2025 का हिस्सा होना चाहिए था लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया. यहां हम तीन WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें ट्रिपल एच ने Survivor Series 2025 के बाद पुश नहीं दिया तो उनका करियर खत्म हो सकता है.

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट के लिए पिछले कुछ साल अच्छे रहे हैं. फैंस के बीच वह छा गए हैं. जहां भी वह जाते हैं वहां पर उन्हें तगड़ा पॉप मिलता है. हालांकि, अभी तक यह चीज ट्रिपल एच को समझ नहीं आई है. सोशल मीडिया पर उन्हें पुश देने की मांग लगातार उठती रहती है. यहां तक कि वह मौजूदा समय में वर्ल्ड टाइटल डिजर्व करते हैं. अब ट्रिपल एच ने उनके बारे में सोचना चाहिए. नाइट Survivor Series 2025 का हिस्सा भी नहीं हैं. उन्हें इस इवेंट के बाद तगड़ा पुश द गेम ने देना चाहिए.

विज्ञापन

शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा वर्ल्ड क्लास एथलीट हैं. ट्रिपल एच के राज में उनका बहुत बुरा हाल हुआ है. उनकी बुकिंग पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया. पिछले साल के अंत में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप जीती लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बतौर चैंपियन उनका रन बेकार रहा. नाकामुरा ने हाल ही में कहा कि वह भी बहुत जल्द संन्यास ले लेंगे. हो सकता है कि 2026 उनका अंतिम हो. इस लिहाज से देखा जाए तो उन्हें पुश देना चाहिए. Survivor Series 2025 के बाद उन्हें पुश नहीं दिया गया तो उनके करियर पर भी ग्रहण लग सकता है.

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा हैं. इस शो के बाद वह भी तगड़े पुश के हकदार हैं. मैकइंटायर ने अभी तक बढ़िया काम किया है. हालांकि, उन्हें उनके काम के हिसाब से फल नहीं दिया गया है. देखा जाए तो मौजूदा समय में मैकइंटायर के कंधों पर टाइटल होना चाहिए. कोडी रोड्स के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही थी. वहां पर भी उन्हें पुश नहीं दिया गया है. अब ट्रिपल एच ने मैकइंटायर के लिए बड़ा सोचना चाहिए. ड्रू अकेले ही बिजनेस लाने में पूरी तरह सक्षम हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ