John Cena: WWE WrestleMania 42 में जॉन सीना ने जबरदस्त एंट्री की थी. उन्हें शो का होस्ट बनाया गया था. नाइट-1 और नाइट-2 में उनके सैगमेंट हुए थे. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा था. इसके बाद से वो पहली बार टीवी पर नज़र आए. खैर सीना ने अब कुछ बड़ा करने के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर बवाल मचा दिया है. हो सकता है कि वो इन-रिंग एक्शन में दोबारा वापसी कर लें.
WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान
जॉन सीना का 23 अप्रैल को जन्मदिन था. वो 49 साल के हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें खूब अंदाज में बधाई दी. आप सभी जानते हैं कि WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट 9 मई को Backlash होने वाला है. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीना ने इस इवेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “काश फिर से 2023 आ जाता. शायद WWE में मेरा कुछ और ही काम होता. Backlash अफसोस. साल बीतते चले जाते हैं. मैं 9 मई को टेम्पा में कुछ जबरदस्त करने की कोशिश जरूर करूंगा. मैंने क्लब WWE से वादा किया है. देखते रहिए”.
---खबर नीचे जारी है---
Man if only it were 2023 again!! I might have different business at @WWE#Backlash Alas, the years pass. I am still gonna try to do something epic in Tampa for 5/9. I promised Club WWE something special… stay tuned. https://t.co/I1Y9YiG06k
WWE में पिछले साल जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर शानदार रहा. उन्होंने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना किया. दिसंबर में उन्होंने अपने करियर का अंतिम मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. गुंथर के साथ उनका मैच शानदार रहा. तगड़े मुकाबले में गुंथर ने सीना के ऊपर टैपआउट के जरिए जीत हासिल की. सीना ने साफ कर दिया है कि वो अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर हैं कि वो Backlash इवेंट में क्या करेंगे.