कौन है Brock Lesnar को रिटायर करने वाले 28 साल के WWE ‘दानव’ की गर्लफ्रेंड? WrestleMania के बाद लुटाया प्यार
WWE सुपरस्टार ओबा फेमी की रेसलिंग वर्ल्ड में मौजूदा समय में खूब चर्चा हो रही है. उनका WrestleMania 42 में तगड़ा मैच भी हुआ था. हाल ही में उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड की पहचान भी उजागर हुई है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

ओबा फेमी ने कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में कदम रखा है. रेड ब्रांड के एपिसोड में वो नज़र आए. वो अपनी बॉडी और ताकत की वजह से काफी फेमस हैं. उन्होंने NXT में भी जबरदस्त काम किया था. मेन रोस्टर में भी उन्होंने अपना दबदबा बनाया. फेमी तब और ज्यादा प्रसिद्ध हो गए जब WrestleMania 42 में उनका सामना ब्रॉक लैसनर से हुआ. अब तो पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में उनकी चर्चा हो रही है. हाल ही में उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड का भी खुलासा हुआ है.
WrestleMania 42 में ओबा फेमी ने जीता मैच
2 / 6WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की खतरनाक टक्कर हुई थी. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर तगड़े मूव्स लगाए. फेमी ने लैसनर के ऊपर शानदार जीत हासिल की. उन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर मात दे दी.
हॉल ऑफ फेम सेरेमनी में दिखे साथ
3 / 6ओबा फेमी हाल ही में WrestleMania 42 से पहले हुए हॉल ऑफ फेम सेरेमनी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे थे. उस समय उनकी पहचान उजागर नहीं हुई थी. सभी चर्चा कर रहे थे कि फेमी के साथ आई महिला कौन है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बातें चल रही थीं.
अब हुआ नाम का खुलासा
4 / 6ओबा फेमी की गर्लफ्रेंड का नाम ब्रिएल ब्रिएल है. वो फिटनेस और लाइफ स्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने हाल ही में फेमी के जन्मदिन पर एक खूबसूरत संदेश उन्हें लेकर दिया था. वहीं से पता चला कि वो फेमी की गर्लफ्रेंड हैं. फेमी और उनकी जोड़ी को अब सभी खूब पसंद कर रहे हैं.
फेमी को मिला खास संदेश
5 / 6ओबा फेमी का हाल ही में जन्मदिन था. अब वो 28 साल के हो चुके हैं. उनकी गर्लफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर कहा, “मेरे प्यारे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मेरे सबसे प्यारे जिम पार्टनर. हमारा प्यार बहुत बढ़ गया है. आने वाले हर दिन तुम्हारे साथ जिंदगी का भरपूर आनंद उठाऊंगी”.
जल्द बन सकते हैं चैंपियन
6 / 6WWE ने ये बता दिया है कि ओबा फेमी उनके फ्यूचर सुपरस्टार हैं. इस वजह से ही रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ कराया गया है. फेमी जल्द ही वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं. उन्होंने रेसलमेनिया के बाद रोमन रेंस को भी चुनौती दी है. बहुत जल्द उनकी टक्कर रेंस के साथ हो सकती है.