हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE के उस विवादित पल को आज भी नहीं भूले फैंस! Edge ने फ़ीमेल रेसलर के साथ पार की थी अश्लीलता की हदें

WWE में ऐज का बहुत बड़ा नाम रहा है. अभी भी वो AEW में एक्टिव हैं. 2006 में उनके एक सैगमेंट ने खूब बवाल मचाया था. आज भी उनके खास कैरेक्टर को याद किया जाता है. आइए आपको उनके विवादित सैगमेंट के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE का विवादित सैगमेंट

Edge & Lita Segment Was Born: ऐज का नाम WWE दिग्गजों की लिस्ट में लिया जाता है. पहले उन्होंने 1998 से 2011 तक कंपनी में काम किया. गर्दन की इंजरी की वजह से उन्हें रिटायर होना पड़ा. ऐज ने फिर 2020 में वापसी की और 2023 तक WWE में काम किया. ऐज का पहला रन शानदार रहा. वो बड़ी कहानियों का हिस्सा रहे. उन्होंने कुछ चैंपियनशिप भी हासिल की. खैर ऐज का फीमेल स्टार लीटा के साथ एक ऐसा सैगमेंट है जो काफी विवादों में रहा था. इसे आज भी याद किया जाता है. अगर आप इसका वीडियो देखेंगे तो शर्म भी आ सकती है.

WWE Raw में ऐज और लीटा का सैगमेंट

ऐज हमेशा से अपने खास कैरेक्टर्स के लिए जाने जाते हैं. लीटा के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. जनवरी 2006 में New Year’s Revolution में ऐज ने इतिहास रचा था. उन्होंने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैन-इन कर पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने जॉन सीना को हराया था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में ऐज ने रिंग के बीच में अपनी प्रेमिका लीटा के साथ ‘लाइव सेक्स सेलिब्रेशन’ सैगमेंट का आयोजन किया. उन्होंने इसके जरिए चैंपियनशिप जीतने का जश्न मनाया. ऐज की रिंग में अश्लीलता देखकर सभी ने अपनी आंखें बंद कर ली थीं. ऐज ने रेटेड आर स्टार की छवि को बरकरार रखा था. ऐज ने रिंग में बिस्तर लगाकर लीटा के साथ सारी हदें पार कीं. इस सैगमेंट में रिक फ्लेयर और जॉन सीना ने भी बीच में दखल दिया. ये सैगमेंट काफी विवादों में रहा था. इसे लेकर आज भी चर्चा की जाती है.

ये भी पढ़ें: 5 WWE दिग्गज जिन्होंने सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन रहकर रचा इतिहास, एक ने हाल ही में लिया संन्यास

विज्ञापन

ऐज कर रहे हैं AEW में काम कर रहे हैं. सितंबर 2023 में उनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. इसके बाद उन्होंने AEW में डेब्यू किया. तब से वो वहां पर अच्छा काम कर रहे हैं. टोनी खान के प्रमोशन में उन्हें बीच-बीच में पुश भी दिया गया है. ऐज का रेसलिंग करियर बहुत तगड़ा रहा है. वो बहुत जल्द अब रिटायरमेंट का ऐलान भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 6 बॉलीवुड एक्टर्स जो WWE रिंग में Brock Lesnar को चटा सकते हैं धूल! एक दे सकता है 5 मिनट के अंदर हार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola