5 WWE दिग्गज जिन्होंने सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन रहकर रचा इतिहास, एक ने हाल ही में लिया संन्यास
WWE में कुछ ही रेसलर हैं जिन्होंने बतौर चैंपियन लंबे समय तक राज किया है. दो दशक पहले तक स्टार्स का टाइटल रन लंबा चलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. आपको बताते हैं कि सबसे ज्यादा लंबे समय चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड किनके नाम है.

WWE का इतिहास काफी लंबा रहा है. पहले इसे WWF के नाम से जाना जाता था. कंपनी को आगे ले जाने में विंस मैकमैहन का बड़ा रोल रहा. WWE में हर किसी का सपना वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का होता है. सभी को ऐसा मौका नहीं मिल पाता है. कुछ ही हैं जिनके ऊपर कंपनी भरोसा जताती है. कई ऐसे रेसलर भी हैं जिनका टाइटल रन बहुत लंबा चला है. यहां हम आपको पांच दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन रहकर इतिहास रचा.
ब्रूनो सम्माटिनो
2 / 6ब्रूनो सम्माटिनो का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत ऊंचा है. वो एक बार 2803 दिन तक चैंपियन रहे थे. वो अपने पूरे करियर में कुल 4040दिन तक चैंपियन बने रहे. उनके इस रिकॉर्ड का टूट पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. सम्माटिनो की कुछ कहानियों को आज भी याद किया जाता है.
हल्क होगन
3 / 6हल्क होगन का करियर भी ऐतिहासिक रहा है. वो भी कई बार कंपनी में वर्ल्ड चैंपियन रहे. होगन कुल 2185 दिन तक चैंपियन रहे हैं. पिछले साल होगन का निधन हो गया था. रेसलिंग में उनके किए कारनामों को आज भी याद किया जाता है. होगन के निधन के बाद सभी स्टार्स की आंखों में आंसू आ गए थे.
बॉब बैकलैंड
4 / 6बॉब बैकलैंड के रेसलिंग में दिए गए योगदान को भी कोई नहीं भूल सकता है. उन्होंने भी अपने करियर में जबरदस्त काम कर खूब नाम कमाया. वो कुल 2138 दिन तक चैंपियन रहे थे. उन्हें 2013 में WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल कर बड़ा सम्मान दिया था.
रोमन रेंस
5 / 6रोमन रेंस मॉडर्न एरा के सबसे बड़ा स्टार हैं. वो 2020 से 2024 तक 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. अभी तक वो कुल 1515 दिन तक चैंपियन रहे हैं. मौजूदा समय में भी उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. उनका ये आंकड़ा आगे जाकर और ज्यादा बढ़ सकता है.
ब्रॉक लैसनर
6 / 6ब्रॉक लैसनर ने हाल ही में रेसलमेनिया 42 में रिटायरमेंट लिया है. चैंपियनशिप जीतने के मामले में वो भी आगे रहे हैं. वो अपने करियर में कुल 1514 दिन तक चैंपियन रहे हैं. उनके टाइटल रन भी काफी लंबे रहे हैं. उन्हें ब्रॉक लैसनर ने बढ़िया पुश दिया है.