Jacob Fatu: पिछले साल जून में WWE रिंग में जेकब फाटू ने डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने हील के रूप में जबरदस्त काम किया. सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के साथ वह जुड़े. बहुत कम समय में अपनी ताकत और खूंखार शरीर से वह लोकप्रिय हो गए. कुछ महीने पहले फाटू ने फेस टर्न लिया. उनकी राइवलरी सोलो सिकोआ और उनकी MFT से चल रही है. खैर WWE का इस समय यूरोप दौरा चल रहा है. वहां पर हुए एक लाइव इवेंट में रिंग में फाटू डांस करते हुए नज़र आए. उनकी वीडियो को खुद WWE ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
जेकब फाटू का नया अंदाज
WWE ने लीड्स में शानदार लाइव इवेंट का आयोजन किया. वहां पर रोमन रेंस के भाइयों (जिमी उसो और जे उसो) ने जेकब फाटू के साथ मिलकर सोलो सिकोआ की MFT का सामना किया. यह मुकाबला बहुती ही तगड़ा रहा था. सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से दिल जीता. अंत में द उसोज़ और फाटू ने जीत दर्ज की. इसके बाद तीनों रेसलर्स ने रिंग में जीत का धमाकेदार अंदाज में जश्न मनाया.
आप सभी जानते हैं कि मेन इवेंट जे उसो का एंट्रेंस सॉन्ग काफी प्रसिद्ध हो गया है. हर कोई इसे ऑन होते ही नाचना शुरू कर देता है. लीड्स में फाटू भी अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाए. उन्होंने भी जे के म्यूजिक का आनंद लिया और जोरदार ठुमके लगाए. फाटू का खास अंदाज देखकर फैंस ने भी खूब सीटियां बजाईं. कंपनी ने भी फाटू के वीडियो को बहुत जल्द सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब यह वीडियो बहुत वायरल भी हो रहा है.
WWE Clash in Paris 2025 में नहीं होगा जेकब फाटू का मैच
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को फ्रांस में होने वाला है. कंपनी ने शो के लिए पांच मैच बुक किए हैं. जेकब फाटू एक्शन में नहीं दिखाई देंगे. पिछले कुछ हफ्तों से वह WWE टीवी पर दिखाई भी नहीं दिए हैं. वैसे फाटू की मौजूदा समय में बुकिंग भी सही नहीं चल रही है. सोलो सिकोआ के खिलाफ दो बार उन्हें यूएस चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा है. फाटू की बुकिंग पर अगर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो फिर उन्हें नुकसान पहुंच सकता है.
ये भी पढ़ें:-Goldberg बेकार हैं और उन्हें कोई देखना नहीं चाहता…पूर्व WWE चैंपियन ने की बेशर्मी की हदें पार
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
22 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines