Stars React After PAC Passes Away: WWE, AEW सहित पूरे रेसलिंग जगत में सन्नाटा पसरा हुआ है. बेंजामिन सैटर्ली उर्फ पैक का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है. 2019 से वो AEW में काम कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने WWE में भी अपना दम दिखाया था. दोनों कंपनियों में पैक ने शानदार काम किया और कई चैंपियनशिप अपने नाम की. AEW ने सबसे पहले उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. पैक की मौत की खबर सुनते ही कई रेसलर्स की आंखें नम हो गईं. उन्होंने WWE में भी लंबे समय कार्य किया था. स्टार्स ने शोक संवेदनाएं प्रकट कीं.
दिग्गजों ने जताया शोक
WWE के कई रेसलर्स ने सोशल मीडिया पर पैक को लेकर शोक प्रकट किया. रिया रिप्ली, पेज और नटालिया समेत लगभग सभी स्टार्स ने संदेश दिया. आइए आपको बताते हैं कि इन सभी ने पैक को लेकर क्या कहा.
(पेज: ये बहुत बुरा हुआ. वो बहुत ही शानदार इंसान थे. ये दिल तोड़ने वाली बात है. मैं उनकी फैमिली के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं. मैंने उन्हें परफॉर्म करते हुए देखा है. मैंने उनकी महानता को महसूस किया है.)
(बैकी लिंच: हर तरह से सबसे बेहतरीन में से एक)
(केविन ओवेंस: सबसे शानदार इंसान. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं)
(पॉल हेमन: अरे नहीं. वो टैलेंटेड और शानदार इंसान थे. उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं. ये बहु बहुत बड़ा नुकसान है)
(एलेक्सा ब्लिस: मुझे इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है)
(बैरन कॉर्बिन: मेरे पास बिल्कुल भी शब्द नहीं हैं. आखिर ये क्या हो रहा है?)
(द उसोज़: RIP पैक)
(नटालिया: मुझे बहुत दुख हो रहा है. वो हमेशा सभी से अच्छे से पेश आते थे. वो रेसलिंग के प्रति बहुत जुनूनी थे. वो सभी का सम्मान करते थे. वो हमेश अच्छा प्रदर्शन करते थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्त के साथ हैं. ये एक बहुत बड़ा नुकसान है. मुझे उन्हें जानने का मौका मिला और मैं इसके लिए आभारी हूं)
(शेमस: मुझे इस खबर पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है. वो बहुत अच्छे इंसान और परफॉर्मर थे. लॉकर रूम में हर कोई उन्हें पसंद करता था. मैंने उन्हें सबसे पहली बार 2005 में रेसलिंग करते हुए देखा था. आपकी आत्मा का शांति मिले. आपके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है)
(रिया रिप्ली: ये बहुत ही दुखद दिन है. वो बहुत ही टैलेंटेड थे. मेरे पास शब्द नहीं हैं. आपकी आत्मा को शांति मिले)
(इल्जा ड्रेगनोव: जनरेशन में एक बार आने वाले, शानदार, जबरदस्त. बहुत दुखद दिन है. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे)
ये भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines