हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/'गिरफ्तार किया जाना चाहिए', WWE से निकाले गए विवादास्पद रेसलर ने Brock Lesnar पर लगाए गंभीर आरोप
WWE
‘गिरफ्तार किया जाना चाहिए’, WWE से निकाले गए विवादास्पद रेसलर ने Brock Lesnar पर लगाए गंभीर आरोप
WWE में ब्रॉक लैसनर ने हमेशा अपनी शर्तों पर ही काम किया है. वो किसी से भी नहीं डरते हैं. विंस मैकमैहन ने उन्हें क्रिएटिव फ्रीडम भी दी. अब एक WWE के पूर्व स्टार ने द बीस्ट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.
Brock Lesnar: 2022 का WWE Royal Rumble काफी विवादों में रहा था. ब्रॉक लैसनर शो में अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे. इसके बाद बैकस्टेज वो बहुत गुस्से में थे. उनकी बहस भी हुई थी. लैसनर ने फिर रंबल मैच में एंट्री की थी. कहा गया था कि लैसनर की शेन मैकमैहन सहित कुछ टॉप लोगों के साथ बोलचाल हुई. खैर अब WWE से निकाले गए विवादास्पद रेसलर मैट रिडल ने इस पर अपनी बात रखी है. रिडल ने चौंकाने वाला खुलासा कर लैसनर के ऊपर आरोप लगाए हैं.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान
Rewin Recap Relive पॉडकास्ट में इस बार रिडल गेस्ट बनकर आए. वहां पर उनसे ब्रॉक लैसनर के साथ काम करने का अनुभव साझा करने के लिए कहा गया था. रिडल ने कहा कि लैसनर खतरनाक अवतार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्हें डर नहीं लगता. रिडल ने कहा, “सभी प्रोड्यूसर ब्रॉक लैसनर से डरते हैं. मैं तो सभी का सम्मान करता हूं. मैं हर किसी से प्यार करता हूं. मुझे लोगों को डरा हुआ देखकर बहुत बुरा लगता है. किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है. अगर लैसनर बैकस्टेज किसी के ऊपर सच में हमला करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. ये नियम के खिलाफ है. रियल लाइफ में आप ऐसा नहीं कर सकते हैं. हम किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं कर सकते हैं. हम समाज में रहते हैं. मैं भी बुरा कर सकता हूं, लेकिन बिल्कुल भी नहीं करता हूं”.
SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से WWE टीवी पर ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए. उनका विवादों में भी नाम सामने आ गया था. सभी को लग रहा था कि अब उनकी वापसी नहींं होगी. 2025 के SummerSlam के अंत में लैसनर अचानक आकर फैंस को चौंका दिया. उन्होंने जॉन सीना को तगड़ा एफ-5 लगाया. बाद में सीना और लैसनर के बीच एक इवेंट में मैच भी हुआ. वहां पर लैसनर को जीत मिली. लैसनर मौजूदा समय में कंपनी के साथ बने हुए हैं. रेसलमेनिया 42 में उनका बड़ा मैच होगा.