WWE में खत्म हुआ ट्राइबल चीफ Roman Reigns का सफर! WrestleMania के बाद कहेंगे अलविदा?

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ तय किया गया है. रोमन के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है. उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

WWE

रोमन रेंस को लेकर खास अपडेट

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. पिछले पांच साल तो उनके लिए जबरदस्त रहे हैं. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. इस दौरान दिग्गजों के साथ उनकी टक्कर हुई. मौजूदा समय में रेंस को WWE में सबसे ज्यादा पैसा मिलता है. कंपनी द्वारा करीब 15 मिलियन डॉलर साला उन्हें दिया जाता है. रेंस हमेशा बिजनेस लाकर भी देते हैं. सवाल ये है कि रेंस कंपनी के साथ कब तक बने रहेंगे. उनका कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होने वाला है. अभी तक उनकी नई डील के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है. ऐसे में अब उनके WWE फ्यूचर पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस का WWE कॉन्ट्रैक्ट कब खत्म होगा?

2020 से पहले रोमन का कंपनी के साथ साधारण कॉन्ट्रैक्ट था. रेंस ने हील टर्न लिया और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. 2022 में उन्हें WWE द्वारा तगड़ी डील मिली. रोमन का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट रेसलमेनिया 42 के बाद खत्म होने वाला है. रेसलमेनिया 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. रिपोर्ट के मुताबिक रेंस ने नए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किए हैं. रेंस अब धीरे-धीरे हॉलीवुड की तरफ भी रूख कर रहे हैं. ऐसे में हो सकता है कि वो रेसलमेनिया 42 के बाद रेसलिंग छोड़ दें. कहीं ना कहीं ये सभी के लिए चिंता का विषय है. फैंस नहीं चाहेंगे कि रोमन WWE से चले जाएं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE ने Brock Lesnar का WrestleMania 42 का बड़ा मैच किया रद्द! 27 साल के रेसलर को लगा तगड़ा झटका

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

WrestleMania 42 की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. रोमन रेंस के लिए 2025 बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा था. सात मुकाबले उन्होंने लड़े थे. चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. रेंस ने 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्होंने जीत दर्ज की. गुंथर को उन्होंने अंत में एलिमिनेट किया. रेंस ने WrestleMania 42 में अपना विरोधी चुनने में ज्यादा देरी नहीं लगाई. Raw के एपिसोड में उन्होंने कह दिया कि वो सीएम पंक का सामना करेंगे. WWE ने जल्द ही पंक और रेंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ