हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Triple H ने Cody Rhodes को WWE चैंपियन बनाकर कटाई नाक! सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा

WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप अपने नाम की. सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो को खूब नापसंद किया जा रहा है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
कोडी रोड्स को लगा झटका

Triple H: WWE में मौजूदा समय में ट्रिपल एच की बुकिंग किसी को समझ नहीं आ रही है. कुछ स्टार्स हैं जो तगड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पुश नहीं दिया जा रहा है. कुछ के ऊपर ट्रिपल एच खूब मेहरबान हो रहे हैं. इससे नुकसान भी कंपनी को हो रहा है. कोडी रोड्स का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है. द गेम ने उन्हें फिर से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बना दिया है. ये बुकिंग किसी को समझ नहीं आई. सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है.

कोडी रोड्स बने नए WWE चैंपियन

2026 की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. फैंस खुश हो गए क्योंकि मैकइंटायर को उनकी मेहनत का फल दिया गया. इसके बाद लगा कि WWE WrestleMania 42 में मैकइंटायर बतौर चैंपियन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. हाल ही में हुए SmackDown में कोडी ने मैकइंटायर को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया है. मैकइंटायर को बड़ा झटका लगा.

टाइटल में हुए अचानक बदलाव को ऑनलाइन फैंस ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है. कई लोग इसे मैकइंटायर के साथ अन्याय बता रहे हैं. टाइटल जीतने के यूट्यूब वीडियो को भारी संख्या में नापसंद किया गया है. आपको बता दें वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा डिसलाइक मिल चुके हैं. ये आंकड़ा अभी रूकने वाला नहीं है. इससे पता चलता है कि फैंस कितने गुस्से में हैं. ट्रिपल एच को अभी टाइटल में बदलाव करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के पिता की बेइज्जती का बदला लेने आएंगे The Rock, वर्ल्ड चैंपियन CM Punk की अब खैर नहीं!

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा कोडी रोड्स का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. वहां पर होने वाले मैच में बड़ा बदलाव हो गया है. रैंडी ऑर्टन का मैच पहले ड्रू मैकइंटायर के साथ तय किया गया था. अब मैकइंटायर चैंपियन नहीं है तो मुकाबले रद्द हो गया है. ऑर्टन की टक्कर अब कोडी रोड्स के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए होगी. ऑर्टन ने हाल ही में मेंस चैंबर मैच जीतकर वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42: 2026 के सबसे बड़े शो में होने वाले मैचों की लिस्ट, इन रेसलर्स के बीच होगी कांटे की टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola