SmackDown: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद SmackDown का पहला एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में बड़े सरप्राइज देखने को मिले. मेन इवेंट में चौंकाने वाली चीज हुई. WWE ने ड्रू मैकइंटायर का खेल सिर्फ 56 दिनों में ही खत्म कर दिया. वो कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए है. कोडी ने अपने करियर में तीसरा बार इस टाइटल को जीता है. कोडी की इस जीत में उनका साथ जेकब फाटू ने दिया. उनकी दखलअंदाजी नहीं होती, तो शायद कोडी चैंपियन नहीं बन पाते.
WWE SmackDown के मेन इवेंट में हुआ बड़ा मैच
निक एल्डिस ने एलिमिनेशन चैंबर के बाद पोस्ट शो में कहा था कि कोडी रोड्स के खिलाफ ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ SmackDown में टाइटल डिफेंड करेंगे. कोडी मेंस चैंबर मैच जीतने में नाकाम रहे. इस हफ्ते कोडी और मैकइंटायर ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. दोनों ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. रिंग के बाहर भी मैच गया. मैकइंटायर ने कोडी को टेबल पर पटका. कोडी ने गलती से रेफरी पर भी हमला किया. दूसरे रेफरी को मैकइंटायर ने ग्लासगो किस से धराशाई कर दिया. मैकइंटायर ने इसका फायदा उठाना चाहा. उन्होंने कोडी के ऊपर चेयर से हमला करना चाहा, लेकिन जेकब फाटू ने पीछे से आकर उनसे कुर्सी छीन ली. अंत में कोडी ने तेजी दिखाई. उन्होंने कोडी कटर और क्रॉस रोड्स लगाकर मैच अपने नाम कर लिया. मैकइंटायर को बड़ा झटका इस बार लगा है. उनका रेसलमेनिया में बतौर चैंपियन जाने का सपना टूट गया है. अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें इस बार ट्रिपल एच ने पुश नहीं दिया.
ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 से पहले WWE में मची खलबली, Triple H के सबसे अच्छे दोस्त ने अचानक छोड़ी कंपनी
WWE WrestleMania 42 मैच में हुआ बदलाव
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. वहां पर होने वाले एक मैच में अब बड़ा बदलाव हो गया है. हाल ही में रैंडी ऑर्टन ने मेंस चैंबर मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हासिल की. पहले उनका मैच ड्रू मैकइंटायर के साथ था. अब वो चैंपियन नहीं रहे हैं. रैंडी का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा. दोनों की टक्कर में काफी मजा आने वाला है.
ये भी पढ़ें:- Cody Rhodes बने WWE चैंपियन, Randy Orton को मिला नया विरोधी, जानिए SmackDown के शो में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
18 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines