सिर्फ घी बनाने के लिए नहीं, इन कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं दूध की मलाई

Milk Cream Uses: दूध की मलाई का इस्तेमाल सिर्फ घी बनाने के लिए नहीं, बल्कि सब्जियों की ग्रेवी, सूप, पास्ता, रोटी और मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है.

different uses of milk cream 
1 / 6
मलाई से सब्जियों की ग्रेवी को क्रीमी बनाने से लेकर नाश्ते और मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने तक इस्तेमाल किया जाता सकता है. Image Credit- Freepik

दूध उबालने के बाद ऊपर जमने वाली मलाई का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में घी बनाने के लिए किया जाता है. कई बार फ्रिज में मलाई जमा होती रहती है और समझ नहीं आता कि इसका क्या करें. आप घी के अलावा, मलाई का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने के लिए कर सकते हैं. मलाई से सब्जियों की ग्रेवी को क्रीमी बनाने से लेकर नाश्ते या मिठाइयों का स्वाद बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, इस दौरान मलाई बिल्कुल फ्रेश हो यह जरूरी है, क्योंकि पुरानी मलाई में बदबू आने लगती है. बेहतर होगा कि आप 1 हफ्ते से ज्यादा पुरानी मलाई का इस्तेमाल न करें.  

विज्ञापन

सब्जियों की ग्रेवी बनाने लिए करें इस्तेमाल 

सब्जियों की ग्रेवी बनाने लिए करें इस्तेमाल 2 / 6

अगर घर पर पनीर की सब्जी, मलाई कोफ्ता या शाही पनीर बना रहे हैं तो उसमें फ्रेश मलाई का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे ग्रेवी का टेक्सचर गाढ़ा और क्रीमी हो जाता है. मलाई इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह फेंट लें और सब्जी पकने के बाद 2 चम्मच डालें. मलाई डालने के बाद सब्जी को तेज आंच पर उबालने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से टेक्सचर खराब हो जाएगा. इसे भी पढ़ें- शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, ब्रेड पकोड़ा और चीला खाकर हो गए हैं बोर तो जरूर करें ट्राई

विज्ञापन

मलाई से बनाएं टेस्टी टोस्ट

मलाई से बनाएं टेस्टी टोस्ट 3 / 6

सुबह के नाश्ते या शाम की हल्की भूख के लिए मलाई टोस्ट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. मलाई, नमक और काली मिर्च से क्रीम बनाएं और फिर इसका इस्तेमाल टोस्ट बनाने के लिए करें.

रोटी और पराठे को बनाएं मुलायम

रोटी और पराठे को बनाएं मुलायम 4 / 6

अगर आपकी रोटियां जल्दी सख्त हो जाती हैं तो आटा गूंथते वक्त थोड़ी मलाई डाल दें. मलाई में मौजूद फैट आटे को मुलायम बनाने का काम करता है. आटे में मलाई 1 से 2 चम्मच ही डालें, क्योंकि मलाई की मात्रा ज्यादा होगी तो रोटी अच्छी नहीं बनेगी.

विज्ञापन

नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह करें इस्तेमाल  

नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह करें इस्तेमाल   5 / 6

मलाई नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है, लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सूखी या बेजान हो गई है तो चेहरे पर मलाई लगाई जा सकती है. इसे इस्तेमाल करने से स्किन का रूखापन दूर होता है और चेहरे पर एक नेचुरल चमक आती है.

बालों के लिए मास्क तैयार करें 

बालों के लिए मास्क तैयार करें  6 / 6

बालों के लिए मास्क तैयार किया जा सकता है, जिससे बालों का रूखापन दूर हो जाता है. मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच फ्रेश मलाई में थोड़ा सा शहद मिलाकर स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं और हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें. इसे भी पढ़ें- व्रत वाला दही हो जाता है खट्टा? इन आसान ट्रिक्स से लंबे समय तक रहेगा फ्रेश अस्वीकरण- इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन