अक्टूबर में बना रहे केरल घूमने का प्लान? पहाड़, बीच और बैकवाटर्स वाली इन 5 जगहों को करें लिस्ट में शामिल
क्या आप भी अक्टूबर में दोस्तों व परिवार के साथ केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं? आइए आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां की छोटी सी भी ट्रिप आपको हमेशा यादगार रहेगी.

अगर अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं और एक ही ट्रिप में पहाड़, समुद्र, जंगल और बैकवाटर्स का मजा लेना चाहते हैं, तो केरल एक अच्छा विकल्प हो सकता है. मानसून के बाद यहां की हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक होती है.
कम बारिश और सुहावना मौसम
2 / 7अक्टूबर तक केरल में मानसून का असर काफी कम होने लगता है. ऐसे में घूमने के दौरान बारिश से होने वाली परेशानी कम रहती है. इस समय मौसम भी काफी सुहावना रहता है और दिसंबर-जनवरी की तुलना में कई जगहों पर भीड़ भी कम मिल सकती है, जिससे ट्रिप और ज्यादा यादगार बन जाता है.
मुन्नार
3 / 7केरल की ट्रिप में मुन्नार को शामिल किया जा सकता है. हरे-भरे चाय के बागान, पहाड़ी रास्ते और ठंडा मौसम इस जगह को काफी खास बनाते हैं. अक्टूबर के महीने में बारिश के बाद यहां की हरियाली और ज्यादा खूबसूरत नजर आती है और साथ ही, यहां नेचर वॉक का भी मजा लिया जा सकता है.
थेक्कडी
4 / 7अगर आपको जंगल के बीच घूमना पसंद है तो केरल का थेक्कडी को ट्रैवल लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. यहां पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बोट राइड और नेचर वॉक का अनुभव काफी शानदार होता है. आपको यहां कई तरह के पक्षी और हाथी भी देखने को मिल सकते हैं, जो आपकी इस ट्रिप को यादगार बनाने में मदद करेंगे.
वायनाड
5 / 7वायनाड उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो नेचर को पसंद करते हैं उसके बीच कुछ समय बिताना चाहते हैं. यहां जंगल, झरने, मसाला बागान और प्राकृतिक नजारों के साथ ट्रेकिंग का अनुभव लिया जा सकता है. अक्टूबर के वक्त यहां अच्छी-खासी संख्या में पर्यटक आते हैं.
अलेप्पी
6 / 7बैकवाटर्स और हाउसबोट के लिए मशहूर अलेप्पी उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो शांत माहौल में समय बिताना चाहते हैं. नारियल के पेड़ों से घिरे पानी के रास्तों पर हाउसबोट की सवारी करना और केरल की खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिलता है.
वर्कला
7 / 7वर्कला अपने समुद्र तट और ऊंची चट्टानों के लिए मशहूर है. यहां बीच पर घूमने के अलावा समुद्र के खूबसूरत नजारे और सनसेट का आनंद लिया जा सकता है. समुद्र किनारे मौजूद कैफे और शांत माहौल इसे रिलैक्स करने के लिए भी अच्छी जगह बनाती है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: South India Trip: अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज, ट्रिप बन जाएगा यादगार