Cody Rhodes बने WWE चैंपियन, Randy Orton को मिला नया विरोधी, जानिए SmackDown के शो में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?

WWE SmackDown का शो बहुत मजेदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेट में गजब का टाइटल मैच हुआ.आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE SmackDown Results:

WWE SmackDown Results: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद SmackDown के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही रोमांचक रहा. कंपनी ने पहले ही कुछ मुकाबलों का ऐलान कर दिया था. जबरदस्त सैगमेंट भी देखने को मिले. शो की शुरुआत रैंडी ऑर्टन ने की. मेन इवेंट में भी शानदार चैंपियनशिप मैच हुआ. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को बहुत चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन ने मेंस चैंबर मैच जीतने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि वो अब रेसलमेनिया 42 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनेंगे. ऑर्टन ने साफ कर दिया कि वो इस बार 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले हैं. ऑर्टन के सैगमेंट में ट्रिक विलियम्स ने दखलअंदाजी की. ऑर्टन ने उन्हें आरकेओ लगा दिया.

विज्ञापन

WWE यूएस चैंपियनशिप मैच

यूएस चैंपियन कार्मेलो हेज को इस बार AAA रेसलर वैगनर जूनियर ने चुनौती दी. दोनों स्टार्स के बीच तगड़ा मैच हुआ. जूनियर ने हेज के खिलाफ जबरदस्त एक्शन दिखाया. अंत में हेज ने अपने टाइटल को रिटेन किया.

नाया जैक्स और लैश लीजेंड का सैगमेंट

वुमेंस टैग टीम चैंपियंस नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने रिंग में कदम रखा. नाया ने अपनी और लैश की तारीफ की. लैश ने वुमेंस डिवीजन को चुनौती पेश की. शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने आकर टाइटल के लिए दावा ठोका. जूलिया और कियाना जेम्स ने भी एंट्री कर वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने की बात कही. निक एल्डिस ने आकर टैग टीम मैच का ऐलान किया.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला जूलिया और कियाना जेम्स के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. फ्लेयर और ब्लिस की केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही लूटी. अंत में इन दोनों को ही जीत मिली.

नंबर वन कंटेंडर्स टैग टीम टरमोईल मैच

द मोटर सिटी मशीन गन्स ने वापसी की. इस टीम का मुकाबल फ्रेक्जिओम के खिलाफ हुआ. नाथन फ्रेजर और एलेक्स शैली ने मुकाबले की शुरुआत की. क्रिस सैबिन ने शैली का अच्छा साथ दिया. एक्सिओम ने भी अपना दम दिखाया. द मोटर सिटी मशीन गन्स मुकाबले में एलिमिनेट हो गए. इसके बाद एंजल गार्जा और बर्टो ने एंट्री की. तुरंत ही फ्रेक्जिओम भी एलिमिनेट हो गए. लाइट बंद हुई और वायट सिक्स ने एंट्री की. डेक्स्टर लूमिस और जो गेसी एक्शन में दिखे. इनका दबदबा देखने को मिला. हालांकि, वायट सिक्स भी एलिमिनेट हो गए. डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ आए. प्रीस्ट और ट्रुथ ने ही अंत में मैच जीता. अब ये दोनों WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे.

विज्ञापन

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को रिंग में बुलाया. दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. कार्गिल ने कहा कि वो रिप्ली से ज्यादा ताकतवर हैं. कार्गिल ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में रिप्ली को हराकर टाइटल रिटेन करेंगी. रिप्ली ने भी कार्गिल को अच्छा जवाब दिया. रिप्ली ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में नई विमेंस चैंपियन बनेंगी.

जॉनी गार्गानो का सैगमेंट

जॉनी गार्गानो ने पूरे रोस्टर को चुनौती पेश की. उनका सामना करने के लिए ओबा फेमी आए. फेमी को देखकर ही जॉनी की हालत खराब हो गई. दोनों के बीच मैच हुआ. जॉनी मैच में कुछ भी नहीं कर पाए. फेमी ने अपनी ताकत से जॉनी को धराशाई किया और मैच अपने नाम किया.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच खतरनाक मुकाबला देखने को मिला. कोडी और ड्रू ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. रिंग के बाहर कोडी को ड्रू ने टेबल पर भी पटका. कोडी ने रेफरी पर भी गलती से अटैक कर दिया था. कोडी ने कई बार मैच में किकआउट किया. मैकइंटायर ने रेफरी को ग्लासगो किस से धराशाई किया. मैकइंटायर ने कोडी को चेयर से मारने की कोशिश की, लेकिन जेकब फाटू ने उन्हें पकड़ लिया. मैकइंटायर ने कोडी को क्लेमोर किक लगाया. इसमें वो सफल नहीं हो पाए. कोडी ने अंत में मैकइंटायर को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया. कोडी ने तीसरी बार अपने करियर में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती. अब रेसलमेनिया 42 में कोडी का सामना रैंडी ऑर्टन से होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ