WWE Raw में मचा हाहाकार! तूफानी स्पीयर से हवा में उड़े दिग्गज Paul Heyman, देखें वीडियो

WWE Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर का मैच हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. पॉल हेमन भी इस बार धराशाई हो गई. उनकी साथी ने ही गलती से उन्हें मार दिया. आइए आपको बताते हैं कि मैच में क्या हुआ.

WWE

WWE Raw

विज्ञापन

Paul Heyman: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. WWE Clash in Italy 2026 के बाद ये रेड ब्रांड का पहला शो था. मेन इवेंट इस बार काफी जबरदस्त रहा. सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच सिंगल मैच हुआ. मैच काफी खतरनाक रहा. हालांकि, इस बार दिग्गज पॉल हेमन निशाने में आ गए. उन्हें बहुत ही खतरनाक स्पीयर पड़ा है. बैरीकेड वो आर-पार हॉल ऑफ फेमर हो गए. शायद अब वो कुछ दिन तक उठ भी नहीं पाएंगे.

WWE दिग्गज पॉल हेमन को झटका

आप सभी जानते हैं कि ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. पिछले साल ब्रेकर ने रॉलिंस को स्पीयर मारकर धोखा दिया था. हाल ही में Saturday Night’s Main Event में भी दोनों के बीच मैच हुआ था. वहां पर ब्रेकर ने जीत हासिल की. Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते दोनों के बीच मैच तय हुआ. रॉलिंस और ब्रेकर ने किसी को भी निराश नहीं किया और एक बढ़िया मैच दिया.

विज्ञापन

इस मैच में ऑस्टिन थ्योरी ने भी दखलअंदाजी. उन्हें मारने के लिए मोंटेज फोर्ड आए. फोर्ड को जबरदस्त स्पीयर ब्रेकर ने दिया. कुछ देर बाद रॉलिंस ने ब्रेकर को कवर किया, लेकिन पॉल हेमन ने उनका पांव रोप पर रख दिया. रॉलिंस इसके बाद हेमन से रिंगसाइड में उलझ गए. वहां पर रॉलिंस को स्पीयर मारने के लिए ब्रेकर आए. मौका देखकर रॉलिंस वहां से हट गए. स्पीयर हेमन को पड़ गए. वो एकदम उड़ते हुए बैरीकेड के पार हो गए. ये देखकर ब्रेकर भी हैरानी में पड़ गए थे. इन सभी चीजों का फायदा रॉलिंस को मिला. उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया.

WWE Raw की शुरुआत रोमन रेंस ने की

Raw की शुरुआत इस हफ्ते रोमन रेंस ने की. उन्होंने द उसोज़ के साथ एंट्री की. उन्हें देखकर फैंस बहुत खुश हुए. सभी ने रेंस को एक्नॉलेज किया. जे उसो ने इसके बाद जेकब फाटू को बुलाया. फाटू ने अपनी बात रखी और उसके बाद रोमन को घुटने के बल बैठकर एक्नॉलेज किया. फाटू अब रेंस की ब्लडलाइन में शामिल हो गए हैं. WWE ने एक नई स्टोरीलाइन शुरू कर दी है. देखना होगा कि आगे क्या होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ