WWE Raw रिजल्ट्स, 1 जून, 2026: Roman Reigns की ब्लडलाइन में नए स्टार की एंट्री, Brock Lesnar को मिली चुनौती

इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा. खतरनाक एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने मिलकर अपना दम दिखाया. शुरुआत से अंत तक मोमेंटम बना रहा. रोमन रेंस भी शो में नज़र आए. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 7
WWE Raw Results

WWE Raw Results: Clash in Italy के बाद WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. फैंस को धमाकेदार मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. रेड ब्रांड के टॉप स्टार्स ने खूब दिल जीता. मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच खतरनाक मैच हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी जबरदस्त काम किया. ओबा फेमी ने ब्रॉक लैसनर खास संदेश दिया. कहानियों को बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस का सैगमेंट2 / 7

रोमन रेंस ने द उसोज़ के साथ एंट्री की. फैंस ने उनका खूब स्वागत किया. जे ने जेकब फाटू को बाहर बुलाकर रोमन को एक्नॉलेज करने के लिए कहा. फाटू ने एंट्री की. फाटू ने कहा कि वो जानते थे कि ट्राइबल कॉम्बैट मैच में क्या होने वाला है. फाटू ने कुछ देर बात करने के बाद झुककर रेंस को एक्नॉलेज किया. रोमन ने उनसे हाथ मिलाया. रेंस ने कहा कि वो फाटू से प्यार करते हैं. इसके बाद सभी बैकस्टेज चले गए.

विज्ञापन

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट3 / 7

पेंटा, कार्मेलो हेज, सोलो सिकोआ और ओबा फेमी के बीच किकऑफ मैच हुआ. इस मैच सबसे अच्छा प्रदर्शन फेमी ने किया. उनके हाथ में दिक्कत थी. इसके बावजूद उन्होंने सभी को धराशाई किया. रिंग के बाहर फेमी ने टाला टोंगा को भी पस्त किया. फेमी ने अपनी पूरी ताकत दिखाई और सिकोआ को पिन करते हुए जीत दर्ज की. फेमी ने बाद में कहा कि वो आगे जाकर ब्रॉक लैसनर से मिलेंगे. उन्होंने बता दिया कि वो लैसनर का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं और उनकी हालत खराब करेंगे. उन्होंने लैसनर को कायर किया.

सोल रुका का सैगमेंट

सोल रुका का सैगमेंट4 / 7

नई वुमेंस आईसी चैंपियन सोल रुका का रिंग में इंटरव्यू हुआ. उन्होंने चैंपियन बनने पर खुशी जताई. रुका ने कहा कि वो फाइटिंग चैंपियन बनेंगी. रुका ने सपोर्ट के लिए फैंस का धन्यवाद किया. उन्होंने लॉकर रूम को भी चेतावनी दी. दर्शकों ने उनके लिए खूब तालियां बजाईं.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच5 / 7

रुसेव और ईथन पेज का मुकाबला रे मिस्टीरियो और ड्रेगन ली से हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. रुसेव और पेज ने चीटिंग की कोशिश भी की. अंत में मिस्टीरियो ने पेज के ऊपर 619 लगाया और पिन करते हुए शानदार जीत दर्ज की.

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट6 / 7

इयो स्काई, लैश लीजेंड, जूलिया और रॉक्सन परेज के बीच मैच हुआ. चारों स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का खूब दिल जीता. लीजेंड ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई. अंत में स्काई ने जूलिया को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट7 / 7

मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच हुआ. इस मैच में ऑस्टिन थ्योरी ने दखलअंदाजी की. मोटेंज फोर्ड ने आकर उनके ऊपर हमला किया. ब्रेकर ने फोर्ड को स्पीयर लगाया. मैच के अंत में रिंगसाइड में बैरीकेड पर ब्रेकर ने गलती से पॉल हेमन को स्पीयर लगा दिया. रिंग के अंदर इसके बाद रॉलिंस ने ब्रेक को स्टॉम्प लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन