हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

11 महीने और सिर्फ 1 मैच...Triple H ने WWE के किंग Roman Reigns का किया बेड़ागर्क

WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस ने वापसी कर बवाल मचाया. SummerSlam 2025 में एक्शन के लिए वह तैयार हैं. हालांकि, उनके कुछ आंकड़े बिल्कुल भी सही नहीं हैं.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. रोमन रेंस ने वापसी कर अपने दुश्मनों पर कहर बरपाया. रेंस ने सीएम पंक और जे उसो की मदद कर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर पर हमला किया. अब यह पक्का हो गया है कि SummerSlam 2025 में रोमन का जलवा देखने को मिलेगा. उनका सिंगल्स मैच ब्रेकर के साथ तय लग रहा है. ट्रिपल एच के एरा में रोमन की बुकिंग ज्यादा कुछ अच्छी नहीं रही है. खासतौर पर पिछले साल SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से तो रेंस का बेड़ागर्क ही हो गया है. अगर कुछ आंकड़ों पर नज़र डालेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे.

रोमन रेंस के लिए साल 2025 अच्छा नहीं रहा

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया था. आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन इसके बाद से रोमन का WWE में सिर्फ एक ही सिंगल्स मैच हुआ है. 2025 की शुरुआत में Raw Netflix Debut एपिसोड में रेंस की टक्कर सोलो सिकोआ के साथ हुई थी. 2025 के सात महीने गुजर चुके हैं और अभी तक रेंस ने तीन ही मैचों में हिस्सा लिया है. SummerSlam 2024 के बाद से रेंस ने छह मैच लड़े हैं. वीकली शो में उनके मैच की बात करें तो दिसंबर, 2022 में उनका अंतिम मैच हुआ था. अगर आप इन आंकड़ों पर नज़र डालेंगे तो समझ जाएंगे कि ट्रिपल एच ने ट्राइबल चीफ की बुकिंग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया है.

WrestleMania 41 में रोमन रेंस को मिली हार

WrestleMania 41 में रोमन रेंस का मुकाबला ट्रिपल थ्रेट मैच में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था. मुकाबला काफी अच्छा रहा. अंत में पॉल हेमन ने रेंस और पंक को धोखा देकर रॉलिंस से हाथ मिला लिया. हेमन की वजह से सैथ को शानदार जीत मिली. रोमन और हेमन का साथ तब से छूट गया था. मेगा इवेंट के बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर के साथ मिलकर रेंस के ऊपर हमला किया था. इसके बाद रेंस ब्रेक पर चले गए थे. अब जाकर उन्होंने तगड़ी वापसी की है.

विज्ञापन

SummerSlam 2025 में किसके साथ होगा ब्रॉन ब्रेकर का मैच

SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. पहली बार यह प्रीमियम लाइव इवेंट दो दिन का होगा. रोमन रेंस भी इसमें बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. अभी तक उनके मैच की घोषणा नहीं हुई है. रेंस का सिंगल्स मैच ब्रॉन ब्रेकर के साथ समर की सबसे बड़ी पार्टी में हो सकता है. इसके अलावा जे उसो के साथ मिलकर वह टैग टीम मैच में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का सामना भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE का John Cena को लेकर बड़ा ऐलान, SummerSlam से पहले रिंग में मचाएंगे तबाही!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola