---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE का John Cena को लेकर बड़ा ऐलान, SummerSlam से पहले रिंग में मचाएंगे तबाही!

WWE SmackDown के एपिसोड में जॉन सीना इस हफ्ते वापसी करने वाले हैं. कोडी रोड्स के साथ उनके शानदार सैगमेंट का ऐलान कर दिया गया है. समर की सबसे बड़ी पार्टी में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ टकराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

---विज्ञापन---

WWE: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. सीना ने WrestleMania 41 में कोडी रो़ड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से आर-ट्रुथ, रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक को सिंगल्स मैच में सीना हरा चुके हैं. खैर एक बार फिर उनकी टक्कर SummerSlam 2025 में कोडी के खिलाफ होने वाली है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कई लोगों का मानना है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में सीना टाइटल हार सकते हैं. खैर अब सीना को लेकर WWE ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है.

WWE SmackDown में मचेगा बवाल

पिछले महीने 28 जून को सऊदी अरब में हुए Night of Champions में जॉन सीना ने सीएम पंक को हराकर चैंपियनशिप रिटेन की थी. सैथ रॉलिंस ने मैच में दखलअंदाजी की थी. उनकी वजह से ही पंक को हार का सामना करना पड़ा था. सीना इसके बाद से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. SmackDown के आगामी एपिसोड में सीना कुछ हफ्तों बाद धमाकेदार वापसी करेंगे. कोडी रोड्स के साथ उनका शानदार कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होगा. WWE ने इसकी जानकारी फैंस को दे दी है.

---विज्ञापन---

लंबे समय बाद कोडी रोड्स और जॉन सीना का आमना-सामना होने वाला है. दोनों कई बार एक-दूसरे के प्रति अपना गुस्सा दिखा चुके हैं. इनका सैगमेंट आसानी से खत्म होने वाला नहीं है. कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर मचेगा. सीना के ऊपर कोडी द्वारा खतरनाक हमला किया जा सकता है. वहीं सीना भी चीटिंग के जरिए कोडी को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे.

---विज्ञापन---

क्या WWE SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स बनेंगे चैंपियन?

WrestleMania 40 में पिछले साल कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त चला. 378 दिन तक वह चैंपियन रहे थे. WrestleMania 41 में जॉन सीना ने उनके टाइटल रन को खत्म किया. सीना इस साल के अंत में अपना अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. जाहिर सी  बात है कि वह लंबे समय तक चैंपियन नहीं रहेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोडी ही सीना को हराकर टाइटल दोबारा अपने नाम करेंगे. उनके अलावा रोस्टर में कोई दूसरा ऑप्शन दिख भी नहीं रहा है. इस लिहाज से देखा जाए तो SummerSlam 2025 में सीना की बादशाहत खत्म हो सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले 3 WWE सुपरस्टार्स, जानें कौन है टॉप पर?

First published on: Jul 18, 2025 08:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola