WWE: WWE Night of Champions 2025 में जॉन सीना ने सीएम पंक को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रिटेन की थी. मैच में सैथ रॉलिंस ने भी दखलअंदाजी की थी. उनकी वजह से ही पंक को बड़ा नुकसान पहुंचा. खैर तब से WWE टीवी पर सीना नज़र नहीं आए हैं. हाल ही में पता चला कि सीना एक मूवी की शूटिंग कर रहे हैं. WWE के बाहर भी सीना कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे है. खैर अब उन्हें लेकर निराशाजनक अपडेट सामने आ रहा है.
WWE SummerSlam 2025 का आयोजन 2 और 3 अगस्त को होने वाला है. कुछ मैचों का ऐलान कंपनी द्वारा कर दिया गया है. जॉन सीना समर की सबसे बड़ी पार्टी में कोडी रोड्स के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं. हाल ही में कोडी ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में रैंडी ऑर्टन का हराया. शर्त के मुताबिक उन्हें SummerSlam 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिला. पिछले हफ्ते SmackDown में कोडी ने सीना को अपने विरोधी के रूप में चुना.
WWE SummerSlam से पहले कितनी बार टीवी पर आएंगे जॉन सीना?
Wrestling Observer Newsletter के मुताबिक SummerSlam 2025 से पहले जॉन सीना सिर्फ एक ही बार टीवी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. आगामी 18 जुलाई को होने वाले SmackDown के एपिसोड में उनकी वापसी का ऐलान किया गया है. वहां पर कोडी रोड्स भी मौजूद रहेंगे. SummerSlam 2025 के बिल्डअप के लिए लगातार सीना का ना आना कहीं ना कहीं फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर है. वह फैंस के बीच बने रहते तो इससे WWE को तगड़ा फायदा होता.
WWE WrestleMania 41 जॉन सीना बने थे चैंपियन
WrestleMania 41 में जॉन सीना ने अपने करियर में इतिहास रचा था. उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. सीना ने 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर गजब का कारनामा किया. कोडी ने पिछले साल WrestleMania में रोमन रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. 378 दिन तक वह चैंपियन रहे थे. SummerSlam 2025 में सीना का चैंपियनशिप रन खत्म हो सकता है. कई लोग इस बात की उम्मीद जता रहे हैं. कोडी दोबारा टाइटल अपने नाम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-41 साल के पूर्व WWE स्टार की गोली मारकर हत्या, 18 साल से रेसलिंग की दुनिया में जमाई थी धाक
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines