Stars Can Face John Cena After Return: WWE दिग्गज जॉन सीना 13 दिसंबर 2025 को अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत करने वाले हैं. जॉन सीना चार शोज का हिस्सा बनने वाले हैं. फैंस को उम्मीद है कि सीना इसी बीच कम से कम 3 मैच तो जरूर लड़ते हुए नजर आएंगे. जॉन सीना की 10 नवंबर 2025 को होने वाले Raw के एपिसोड में वापसी होगी. वो लंबे समय बाद वापस आ रहे हैं और उम्मीद है कि रेड ब्रांड के शो में वो मैच लड़ेंगे. कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो Raw के इस एपिसोड में जॉन सीना से लड़ सकते हैं और उनकी हालत बिगाड़ सकते हैं.
1. ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉन ब्रेकर WWE के उभरते हुए सुपरस्टार हैं और सैथ रॉलिंस को धोखा देने के बाद उनका कद बढ़ गया है. ब्रॉन ब्रेकर को WWE का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा है और उन्हें अगर खुद को साबित करना है, तो फिर दिग्गजों से लड़ना होगा. ब्रेकर के पास पॉल हेमन का साथ है. जॉन सीना की वापसी पर ब्रॉन ब्रेकर दखल दे सकते हैं और दिग्गज को लड़ने के लिए चैलेंज कर सकते हैं. इसके बाद दोनों के बीच शानदार मैच हो सकता है. ब्रेकर खतरनाक स्टार हैं और जॉन की हालत बिगाड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- WrestleMania 42 के लिए Roman Reigns ने भरी हुंकार, WWE फैंस से की खास अपील, कहा- मुझे स्वीकार…
2. एलए नाइट
एलए नाइट WWE में लगभग तीन साल से लगातार अच्छा काम कर रहे हैं और फैंस का पूरा सपोर्ट उनके पास है. 2023 में जब जॉन सीना कुछ समय के लिए WWE में वापस आए थे, तो एलए नाइट की उनसे अनबन हुई थी. उस समय सीना ने नाइट के प्रति सम्मान दिखाया था और Payback में उनका हाथ ऊपर किया था. नाइट हाल ही में वर्ल्ड टाइटल स्टोरी से बाहर आए हैं और उन्हें अब कुछ बड़ा करने की जरूरत है. जॉन सीना की 10 नवंबर को वापसी के बाद नाइट उन्हें कंफ्रंट करते हुए मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं और उन्हें हरा सकते हैं.
3. रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो और जॉन सीना के बीच बड़ा इतिहास रहा है. वो WWE में कई बार आमने-सामने आए हैं. मिस्टीरियो चोटिल होने के कारण 6 महीनों से बाहर हैं लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वापसी जल्द होने वाली है. जॉन सीना के खिलाफ उनकी वापसी देखना खास होगा. 10 नवंबर को जॉन के सैगमेंट में रे मिस्टीरियो रिटर्न कर सकते हैं और मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं. दोनों के बीच आखिरी बार मैच देखकर फैंस की यादें ताजा हो जाएंगी. मिस्टीरियो वापसी पर सीना को हराकर मोमेंटम प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- WWE में Brock Lesnar किसे बनाएंगे अपना अगला शिकार? 3 सुपरस्टार्स जिनकी ‘हेकड़ी’ निकाल सकते हैं द बीस्ट
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
6 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines