हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में इन 3 स्टार्स को रहना होगा सावधान! 2026 में वापसी के बाद Roman Reigns कर सकते हैं जमकर कुटाई

2026 की शुरुआत में रोमन रेंस कभी भी WWE रिंग में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं. मौजूदा समय में कंपनी के अंदर उनके कई दुश्मन मौजूद हैं. वापसी के बाद वो कुछ स्टार्स को निशाना बनाकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं.

विज्ञापन
WWE में रोमन रेंस की होगी जल्द वापसी

Roman Reigns: WWE Survivor Series 2025 में अंतिम बार रोमन रेंस टीवी पर नज़र आए थे. वहां पर हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में रोमन और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद कोडी और रेंस के बीच तनाव भी दिखा. खैर अब रोमन 2026 में ही वापसी करेंगे. जनवरी में वो किसी भी वीकली एपिसोड में नज़र आ सकते हैं. कुछ स्टार्स को अब उनसे सावधान रहने की सख्त जरूरत है. यहां हम तीन रेसलर्स की बात करेंगे जिनकी वापसी के बाद रेंस कुटाई कर सकते हैं.

कोडी रोड्स

रोमन रेंस और कोडी रोड्स एक-दूसरे से खूब नफरत करते हैं. पिछले कुछ सालों से इनकी राइवलरी चल रही है. रेसलमेनिया 40 में रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कोडी ने ही किया था. कोडी और रेंस साथ में भी काम कर चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव ही देखने को मिला. सर्वाइवर सीरीज 2025 में रेंस ने कोडी से कहा था कि वो अंतिम बार उनके साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने ये भी संकेत दिए कि वो टाइटल के लिए आएंगे. 2026 की शुरुआत में वापसी के बाद अब रोड्स के ऊपर रेंस हमला कर सकते हैं. इसके बाद दोनों के बीच मैच तय किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: Triple H द्वारा की गई 8 गलतियां जिन्होंने John Cena के रिटायरमेंट टूर का किया ‘बेड़ागर्क’

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

2025 में ब्रॉन ब्रेकर ने रोमन रेंस को खूब परेशान किया है. ब्रेकर ने रेंस की स्पीयर से हालत खराब की है. ऐसा लगा कि दोनों के बीच मैच भी होगा, लेकिन कंपनी ने शायद प्लान रद्द कर दिया. 2026 में अब ब्रेकर और रेंस की दुश्मनी देखने की मिल सकती है. 5 जनवरी 2025 को सीएम पंक और ब्रेकर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. वहां पर ब्रेकर नए चैंपियन बन सकते हैं. इसके बाद रेंस वापसी कर ब्रेकर की जमकर कुटाई कर सकते हैं.

सीएम पंक

रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच भी चीजें सही नहीं चल रही हैं. इनके बीच 2026 में सिंगल्स मैच की योजना भी शायद बनाई जा रही है. पंक अभी वर्ल्ड चैंपियन हैं. मामला कभी भी पलट सकता है. रेंस ने पंक को भी टाइटल के लिए चेतावनी दी थी. रेंस अब वापस आकर अचानक पंक के ऊपर अटैक कर सकते हैं. दोनों के बीच फिर टाइटल मैच बुक किया जा सकता है. वहां पर पंक को हराकर रेंस नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-24 साल की महिला रेसलर ने WWE चैंपियन CM Punk को मैच के लिए ललकारा, WrestleMania का मेन इवेंट करने की भरी हुंकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola