24 साल की महिला रेसलर ने WWE चैंपियन CM Punk को मैच के लिए ललकारा, WrestleMania का मेन इवेंट करने की भरी हुंकार

WWE में सीएम पंक का बहुत बड़ा नाम है. 2023 में कंपनी में वापस आने के बाद तो वो और बढ़िया काम कर रहे हैं. अब एक फीमेल स्टार ने कहा कि वो द बेस्ट इन द वर्ल्ड से टक्कर लेना चाहती हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

सीएम पंक को लेकर चौंकाने वाला बयान

CM Punk: WWE के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन इस समय सीएम पंक है. उनके पास दुश्मनों की बिल्कुल भी कमी नहीं है. द विज़न ने उन्हें काफी परेशान किया है. गुंथर ने भी संकेत दिए हैं कि वो पंक के खिलाफ जाने के लिए तैयार हैं. विज़न के ब्रॉन ब्रेकर ने तो पंक की कई बार स्पीयर धज्जियां उड़ा दी हैं. अब 24 साल की खूबसूरत हसीना रॉक्सन परेज ने पंक को मुकाबले के लिए ललकारा है. द बेस्ट इन द वर्ल्ड के साथ परेज रेसलमेनिया के मंच पर मैच लड़ना चाहती हैं.

विज्ञापन

WWE स्टार रॉक्सन परेज ने क्या कहा?

रॉक्सन परेज हमेशा से सीएम पंक को अपन गुरु मानती हैं. परेज कह चुकी हैं वो पंक को देखकर ही बड़ी हुई हैं और उनकी प्रेरणा भी बेस्ट इन द वर्ल्ड हैं. परेज कई बार पंक और उनकी पत्नी के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कर चुकी हैं. हाल में रॉक्सन ने मेट्रो को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे इंटरजेंडर मैच को लेकर सवाल पूछा गया. परेज ने तुरंत ही पंक का नाम लिया. उन्होंने कहा,“अगर ईमानदारी से कहूं तो सीएम पंक का नाम लेना चाहूंगी. वो मेरे बचपन के पसंदीदा रेसलर हैं. अगर मुझे किसी मेल स्टार से मैच लड़ने का मौका मिले, रेसलमेनिया के मेन इवेंट में, तो वो सीएम पंक ही होंगे”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Roman Reigns ने 2026 का मेंस WWE Royal Rumble मैच जीतकर टाइटल के लिए दावा ठोकना चाहिए

सीएम पंक का होने वाला है बड़ा मैच

Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने सीएम पंक को पिन कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद ब्रेकर ने पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ललकारा. पॉल हेमन ने कहा कि 5 जनवरी 2025 को होने वाले Raw के एपिसोड में पंक अपने टाइटल को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में जीत के प्रबल दावेदार ब्रेकर माने जा रहे हैं. कंपनी उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बना सकती है. सबसे बड़ी बात है कि उनके पास तगड़ा बैकअप है. ब्रॉन्सन रीड, पॉल हेमन, लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी उनका साथ देने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ