Surpises Can Happen WWE Raw: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2025) के समापन के बाद अब फैंस की नजर Raw के एपिसोड पर होगी. रेड ब्रांड के इस शो का आयोजन पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में स्थित RAC एरीना में होगा. WWE ने दो बड़े मैचों का ऐलान Raw के लिए किया है. ऑस्ट्रेलिया में ये शो हो रहा है और इसी वजह से WWE हर तरीके से इसे खास बनाना चाहेगा. अमूमन जब कुछ चौंकाने वाली चीजें होती है, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. Raw में भी ट्रिपल एच कुछ बड़े-बड़े सरप्राइज देना चाहेंगे. आइए उन 3 चीजों के बारे में बात करते हैं, जो Raw में फैंस के होश उड़ा सकती है.
1. रोमन रेंस को मिल सकता है जे उसो से धोखा
जे उसो ने Crown Jewel 2025 में गलती से रोमन रेंस पर स्पीयर लगा दिया था. इसी का फायदा उठाकर ब्रॉन्सन रीड ने रोमन पर बड़ी जीत दर्ज की थी. रोमन अपनी हार के बाद जे पर गुस्सा हुए थे. अब रेड ब्रांड के एपिसोड में एकमात्र ट्राइबल चीफ अपनी हार का ठीकरा जे पर फोड़ सकते हैं. उसो पिछले कुछ समय से काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और पिछले हफ्ते उन्होंने अपने दोस्त सीएम पंक पर भी अटैक कर दिया था. अब Raw के एपिसोड में अगर रोमन, जे पर सवाल खड़े करते हैं, तो पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन अपने कजिन पर हमला करके उन्हें धोखा दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- WWE में John Cena के रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू, करियर का अंत करने से पहले इन शोज में मचाएंगे धूम
2. डॉमिनिक मिस्टीरियो की चैंपियनशिप हार
WWE Raw के अगले एपिसोड में डॉमिनिक मिस्टीरियो और पेंटा के बीच मैच होने वाले हैं. दोनों इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने आएंगे. डॉमिनिक ने WrestleMania 41 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और इसके बाद से कोई उन्हें हरा नहीं पाया है. मिस्टीरियो को चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है और पेंटा पहले उन्हें हराने में असफल रहे हैं. लग रहा है कि मिस्टीरियो Raw में टाइटल रिटेन कर सकते हैं. अगर पेंटा किसी तरह से डर्टी डॉम को हराने में सफल होते हैं, तो फैंस के लिए ये चौंकाने वाली चीज होगी.
3. सीएम पंक का सैथ रॉलिंस पर हमला हो सकता है
पिछले हफ्ते सीएम पंक, जे उसो और एलए नाइट के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने को लेकर बहस हुई थी. पंक को SummerSlam 2025 में वर्ल्ड टाइटल गंवाने के बाद मौका नहीं मिला है और पिछले हफ्ते Raw में उन्होंने नाइट के साथ मिलकर टैग टीम मैच जीता था. सैथ की कोडी रोड्स के साथ स्टोरी का Crown Jewel द्वारा अंत हो गया है. अब पंक वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के इरादे से Raw में आकर सैथ पर हमला कर सकते हैं. फैंस इस मैच को WrestleMania 42 में देखने की उम्मीद लगा रहे हैं. अभी ही अगर उनकी स्टोरी शुरू हो जाती है, तो ये हैरान करने वाली बात होगी.
ये भी पढ़ें:- WWE स्टार से छिना ‘ताज’, खून से लथपथ फेमस रेसलर ने जीती चैंपियनशिप, 140 दिनों की बादशाहत का अंत
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines