WWE में John Cena के रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू, करियर का अंत करने से पहले इन शोज में मचाएंगे धूम
John Cena 4 Dates Remaining: WWE दिग्गज जॉन सीना अपने ऐतिहासिक करियर के अंतिम मोड पर हैं. उनका रिटायरमेंट टूर चल रहा है, जो जनवरी 2025 में शुरू हुआ था. जॉन सीना अब WWE में कुछ ही शोज में काम करते हुए नजर आएंगे. 13 दिसंबर 2025 में Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना का रिटायरमेंट मैच होगा. इसके पहले वो सिर्फ तीन शोज का हिस्सा बनेंगे.
John Cena Remaining Appearances: WWE दिग्गज जॉन सीना के ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत अब बेहद करीब है. उन्होंने 2002 में अपना WWE डेब्यू किया था और वो अपने 23 साल के करियर का समापन दिसंबर में करने वाले हैं. जनवरी 2025 से सीना के रिटायरमेंट टूर की शुरुआत हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई बड़े शोज में हिस्सा लिया और दिग्गजों का सामना किया. अब जॉन के पास कुछ ही समय बचा हुआ है और उनके रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. अब वो कुछ ही शोज का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे.
WWE में जॉन सीना के रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू
जॉन सीना ने साल की शुरुआत में ही बता दिया था कि वो 36 डेट्स पर काम करेंगे. Crown Jewel 2025 उनकी 32वीं अपीयरेंस थी और अब वो सिर्फ 4 शोज पर काम करते हुए नजर आएंगे. इसमें से एक उनका रिटायरमेंट मैच रहने वाला है, जो 13 दिसंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में होगा. देखा जाए, तो संन्यास लेने से पहले वो सिर्फ तीन शोज का हिस्सा बनेंगे, जिसमें से दो Raw के एपिसोड हैं और एक Survivor Series इवेंट होगा. नीचे जॉन सीना की अपीयरेंस की तारीख हैं: