WWE Raw में आएगा Roman Reigns का तूफान! आयरलैंड की धरती पर कर सकते हैं 3 बड़ी चीजें

WWE Raw का आने वाला एपिसोड बहुत जबरदस्त होने वाला है. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस भी वहां पर आ सकते हैं. आपको बताते हैं कि रोमन ब्लू ब्रांड में क्या कर सकते हैं.

WWE

क्या WWE Raw में आएंगे रोमन रेंस?

विज्ञापन

Roman Reigns: WWE Raw का आने वाला एपिसोड बहुत जबरदस्त होने वाला है. बेलफास्ट, आयरलैंड में होने वाले शो में फैंस को बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. रोमन रेंस की वापसी भी वहां पर हो सकती है. आगामी रॉयल रंबल को देखते हुए इसकी बहुत संभावनाएं बन रही हैं. सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से अभी तक टीवी पर रेंस नज़र नहीं आए हैं. रोमन रेड ब्रांड में आएंगे तो फिर बवाल मचना तय है. किसी ने किसी के ऊपर वो बरस सकते हैं. यहां हम तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो Raw के एपिसोड में आकर रेंस कर सकते हैं.

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक पर हमला

रोमन रेंस के लिए 2025 कुछ खास नहीं रहा था. वो टाइटल पिक्चर से भी बाहर रहे. 2025 के अंत में उन्होंने संकेत दे दिए थे कि वो अब टाइटल के लिए जाएंगे. उन्होंने कोडी रोड्स और सीएम पंक से ये बात कही थी. रोड्स के पास अब अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप नहीं है. Raw के आने वाले शो में पंक अपने टाइटल को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रोमन इस मैच में दखल देकर पंक को धराशाई कर सकते हैं. इसके बाद दोनों की राइवलरी शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

रॉयल रंबल मैच में सबसे पहले एंट्री का ऐलान

WWE ने Royal Rumble को अभी तक ज्यादा हाइप नहीं किया है. रंबल सीजन जैसा लग नहीं रहा है. कोडी रोड्स ने ही कहा है कि वो आगामी रंबल मैच में आएंगे. WWE अब एक बड़ा सरप्राइज फैंस को दे सकता है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस अचानक एंट्री कर सकते हैं. वो रंबल मैच में हिस्सा लेने की बात बता सकते हैं. इसके अलावा रेंस कह सकते हैं कि वो पहले नंबर पर एंट्री करेंगे.

द उसोज़ के साथ रीयूनियन

सर्वाइवर सीरीज 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में द उसोज़ और रोमन रेंस ने साथ काम किया था. इसके बाद बहुत चीजें बदल गई हैं. जे उसो का सिंगल रन खत्म हो गया है. उनका अपने भाई के साथ रीयूनियन हो गया है. सबसे बड़ी बात है कि जे और जिमी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन बन गए हैं. रोमन रेंस इस हफ्ते Raw में आकर अपने भाइयों के साथ बात कर सकते हैं. इनका रीयूनियन हो सकता है. वहां से फिर कोई नई कहानी भी सामने निकल कर आ सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ