Raw में इस हफ्ते Brock Lesnar उड़ाएंगे गर्दा! 3 बड़ी चीजें कर WWE के ‘दानव’ के उड़ा सकते हैं होश

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तगड़ा मुकाबला होने वाला है. Raw में इस हफ्ते लैसनर आने वाले हैं. पिछले हफ्ते फेमी ने उन्हें पटका था. यहां हम आपको बताएंगे कि वो रेड ब्रांड में इस बार वो क्या कर सकते हैं.

WWE

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर करेंगे एंट्री

विज्ञापन

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होगा. पिछले हफ्ते इनके मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. फेमी ने लैसनर को रिंग के बीच उठाकर पटक दिया था. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. लैसनर को इतना बुरा हाल शायद ही फैंस ने कभी देखा होगा. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में भी द बीस्ट एंट्री करेंगे. लैसनर बदले के मूड में होंगे. वो फेमी के ऊपर कहर ढा सकते हैं. यहां हम तीन चीजों की बात करेंगे जो लैसनर इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कर सकते हैं.

ओबा फेमी को पड़ सकता है एफ-5

ओबा फेमी को रिंग में खतरनाक अंदाज में दिखाया जा रहा है. वो मॉन्स्टर हैं. उनका दबंग अंदाज सभी को पसंद आ रहा है. फेमी ने पिछले हफ्ते लैसनर को खतरनाक मूव लगाकर धराशाई कर दिया. द बीस्ट को इस तरह पटखनी देना हर किसी के बस की बात नहीं है. लैसनर बदला लेने में माहिर हैं. वो इस हफ्ते फेमी को सबक सिखा सकते हैं. फेमी को Raw में एफ-5 और सुप्लेक्स पड़ सकता है. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर दे सकते हैं प्रोमो

ब्रॉक लैसनर के साथ अभी तक पॉल हेमन भी रहे हैं. लैसनर का इस हफ्ते रेड ब्रांड में अलग अंदाज देखने को मिल सकता है. हो सकता है कि वो रिंग में आकर प्रोमो दें. लैसनर कुछ बड़े शब्दों का इस्तेमाल वो फेमी के खिलाफ कर सकते हैं. लैसनर कह सकते हैं कि वो रेसलमेनिया 42 में फेमी की हालत खराब करेंगे. लैसनर के साथ-साथ हेमन भी बड़ा दावा कर सकते हैं. वैसे सभी लैसनर को प्रोमो देते हुए देखना चाहते हैं.

ब्रॉक लैसनर रख सकते हैं बड़ी शर्त

ब्रॉक लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. वो जल्द ही रिटायरमेंट ले सकते हैं. लैसनर मुकाबले में बड़ी शर्त रख सकते हैं. हो सकता है कि उन्हें ओबा फेमी ही उकसा दें. लैसनर कह सकते हैं कि अगर वो मुकाबले में हारेंगे, तो रिटायरमेंट ले लेंगे. इस तरह की शर्त से मैच को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ जाएगा. कहीं ना कहीं ये एक बढ़िया शर्त भी रहेगी. फेमी को भी इसके जरिए बड़ा पुश मिल जाएगा. वो लैसनर को रिटायर कर सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ