हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/इन 3 WWE स्टार्स को रहना होगा सावधान! Brock Lesnar इस हफ्ते Raw में वापसी के बाद कर सकते हैं तहस नहस
WWE
इन 3 WWE स्टार्स को रहना होगा सावधान! Brock Lesnar इस हफ्ते Raw में वापसी के बाद कर सकते हैं तहस-नहस
WWE Raw का आने वाला एपिसोड बहुत ही मजेदार होगा. ब्रॉक लैसनर वहां पर एंट्री करने वाले हैं. वो आएंगे तो फिर बवाल तो मचना तय है. कुछ स्टार्स हैं जिन्हें वो निशाना बनाकर उनकी हालत खराब कर सकते हैं.
Brock Lesnar: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ब्रॉक लैसनर की वहां पर वापसी होगी. मेंस रॉयल रंबल मैच के बाद पहली बार वो WWE टीवी पर दिखेंगे. लैसनर फ्यूचर को लेकर कोई बड़ा संकेत दे सकते हैं. वैसे द बीस्ट बोलने से ज्यादा तोड़फोड़ में भरोसा रखते हैं. कुछ स्टार्स को उनसे सावधान रहना होगा. यहां हम तीन स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें वो वापसी के बाद तहस-नहस कर सकते हैं.
ओबा फेमी
मेंस रॉयल रंबल मैच में सभी की नजरें ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के टकराव पर ही थीं. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. लैसनर ने फेमी को सुप्लेक्स लगाया. वहीं फेमी ने द बीस्ट को क्लोथलाइन से गिराया. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट भी किया था. कहा ये भी जा रहा है कि इन दोनों का मुकाबला रेसलमेनिया 42 में हो सकता है. इस हफ्ते लैसनर वापसी करेंगे तो उनके सैगमेंट में फेमी आ सकते हैं. फेमी को वहां पर बचकर रहना होगा. लैसनर उनकी हालत खराब कर सकते हैं.
एलए नाइट को भी वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर निशाना बना सकते हैं. मेंस रॉयल रंबल मैच में नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर लैसनर को बाहर का रास्ता दिखाया था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रेसलमेनिया 42 में नाइट और लैसनर की टक्कर हो सकती है. नाइट चैंबर मैच का हिस्सा भी हैं. नाइट को भी द बीस्ट से सावधान रहना होगा. नाइट सुप्लेक्स और एफ-5 का शिकार हो सकते हैं. उन्हें बचकर रहना होगा.
कहा जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर आगामी चैंबर मैच का हिस्सा बन सकते हैं. Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड, ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो और जे उसो के बीच एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाईंग मैच होगा. लैसनर क्या करेंगे ये किसी को नहीं पता. हो सकता है कि वो इस मैच में आकर जे पर हमला कर दें. वो मुकाबले में खुद को शामिल कर चैंबर मैच के लिए क्वालिफाई कर सकते हैं. ऐसा होने की बहुत संभावनाएं जताई जा रही हैं.