Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

3 WWE स्टार्स जिन्हें 2026 Elimination Chamber मैच जीतकर इतिहास रचना चाहिए, Triple किसे देंगे मौका?

WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. वहां पर होने वाले मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें हैं. कुछ स्टार्स हैं जिन्हें इस बार बार चैंबर मैच का विजेता बनाया जा सकता है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 21, 2026 14:57
WWE Elimination Chamber 2026

Elimination Chamber: WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. मेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. इसमें हिस्सा लेने वाले स्टार्स के नाम लगभग सामने आ गए हैं. जो भी विजेता होगा, उसे रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा. सबसे बड़ा सवाल ये है कि ट्रिपल एच इस बार मौका किसे देंगे. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें चैंबर मैच जीतना चाहिए.

एलए नाइट

एलए नाइट की बुकिंग काफी खराब रही है. उन्होंने बहुत मेहनत की है, लेकिन ट्रिपल एच ने उन्हें पुश नहीं दिया. वो वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं. इस बार उन्हें मौका जरूर मिलना चाहिए. अब समय आ गया है कि नाइट को तगड़ा पुश देना चाहिए. इस बार अगर नाइट को आगे नहीं बढ़ाया गया, तो फैंस का गुस्सा फूट सकता है. नाइट ने रिंग में अभी तक खुद को साबित किया है. ट्रिपल एच इस बार नाइट के करियर को संवार सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘Roman Reigns से ज्यादा हॉट हैं’, वुमेंस स्टार ने मौजूदा चैंपियन का नाम लेकर WWE के ट्राइबल चीफ का बनाया मजाक

---विज्ञापन---

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन ने 2023 के अंत में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से उनकी बुकिंग बढ़िया नहीं रही है. 2025 तो उनके लिए बहुत खराब रहा. ऑर्टन का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. अब ट्रिपल एच ने उन्हें बड़ा पुश देना चाहिए. हर कोई ऑर्टन को टाइटल मैच में देखना चाहता है. द गेम ने इस बार ऑर्टन के फैंस को खुश करना चाहिए. रेसलमेनिया में ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर का मैच होगा, तो ये बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा.

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स को मेन रोस्टर में आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है. फैंस द्वारा उन्हें खूब चीयर किया जा रहा है. हर जगह उन्हें बढ़िया पॉप मिल रहा है. विलियम्स को ट्रिपल एच चैंबर मैच का विजेता बनाकर तगड़ा पुश दे सकते हैं. विलियम्स ने अपनी काबिलियत सभी को दिखा दी है. द गेम उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं. विलियम्स चैंबर मैच जीत गए तो ये उनके करियर के लिए भी बढ़िया रहेगा.

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns नहीं बनेंगे चैंपियन! इन 3 कारणों से Triple H ले सकते हैं बड़ा फैसला

First published on: Feb 21, 2026 02:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.