Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का मैच भी बुक कर दिया गया है. 27 साल के ओबा फेमी के साथ उनकी टक्कर होगी. दोनों के बीच पहली बार मैच होगा. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में फेमी ने लैसनर के ओपन चैलेंज का जवाब देकर उनके ऊपर हमला किया. वैसे इस मैच की उम्मीद फैंस ने पहले से ही लगाई थी. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 42 में WWE ने लैसनर का मैच फेमी के साथ बुक किया.
ओबा फेमी हैं मॉन्स्टर
ओबा फेमी कोई साधारण रेसलर नहीं हैं. उनका कैरेक्टर बहुत अलग है. NXT से ही वो एक मॉन्स्टर के रूप में दिखाई दिए हैं. उनका दबदबा रहा है. इस लिहाज से देखा जाए तो उनके लिए ब्रॉक लैसनर से अच्छा कोई अन्य विरोधी नहीं मिल सकता है. लैसनर ने भी अपने पूरे करियर में मॉन्स्टर का किरदार निभाया है. उन्होंने रिंग में किसी से हार नहीं मानी. अगर रोस्टर में नज़र डाली जाए तो फेमी के लिए मेगा इवेंट में लैसनर के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं हैं. इस वजह से कंपनी ने शायद लैसनर और फेमी का मैच तय किया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 16 मार्च, 2026: Brock Lesnar चारों खाने चित, Roman Reigns ने दुश्मन की उड़ाई धज्जियां
ओबा फेमी हैं फ्यूचर सुपरस्टार
ओबा फेमी ने NXT में तगड़ा काम किया है. बतौर NXT चैंपियन भी उनका जलवा देखने को मिला. बहुत ही खतरनाक वो अभी तक रहे हैं. अपने विरोधियों का उन्होंने बुरा हाल किया है. WWE ने पहले ही फैंस को बता दिया है कि फेमी उनके फ्यूचर सुपरस्टार हैं. उन्हें जल्द ही वर्ल्ड चैंपियन भी बनाया जाएगा. फेमी को पुश देने के लिए ब्रॉक लैसनर परफेक्ट रेसलर हैं. लैसनर के ऊपर अगर फेमी जीत दर्ज करेंगे, तो उनका करियर ऊंची उड़ान भर सकता है. ये एक तरह से पासिंग द टॉर्च मोमेंट होगा. इस वजह से ही लैसनर और फेमी का मैच कंपनी ने बुक किया हो सकता है.
ब्रॉक लैसनर का हो सकता है अंतिम WrestleMania
ब्रॉक लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. पिछले साल जॉन सीना ने कहा था कि लैसनर शायद समरस्लैम 2026 में अपना करियर खत्म कर सकते हैं. ऐसे में WrestleMania 42 उनका अंतिम हो सकता है. आपने देखा होगा कि रिटायरमेंट से पहले हमेशा कोई भी दिग्गज युवा रेसलर्स को ऊपर उठाकर जाता है. गुंथर ने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को हराया. अब वो कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. कुछ ऐसा ही ओबा फेमी के साथ भी हो सकता है. लैसनर अपने अंतिम WrestleMania में फेमी को पुश देना चाहते हों. शायद इस वजह से ही कंपनी ने लैसनर और युवा फेमी का मैच बुक किया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने WrestleMania 42 के लिए Brock Lesnar के ऐतिहासिक मैच का किया ऐलान, Triple H ने भरी हुंकार
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines