WWE ने WrestleMania 42 के लिए Brock Lesnar के ऐतिहासिक मैच का किया ऐलान, Triple H ने भरी हुंकार

WWE WrestleMania 42 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. WWE ने ब्रॉक लैसनर के ऐतिहासिक मैच का ऐलान कर दिया है. Raw के एपिसोड में बड़े बवाल के बाद ये फैसला लिया गया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या हुआ.

WWE

WWE WrestleMania 42

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. 18 और 19 अप्रैल को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. सभी ये जानने के लिए उत्सुक थे कि मेगा इवेंट में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा. WWE द्वारा उन्हें खूब एडवर्टाइज किया जा रहा था. अच्छी खबर ये है कि लैसनर के ऐतिहासिक मैच का ऑफिशियल ऐलान हो गया है. कंपनी ने उनका खतरनाक मैच इस बार बुक किया है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत सैथ रॉलिंस ने की. उनके साथ लगभग 20 मास्क मैन भी थे. उनके सैगमेंट में पॉल हेमन ने दखलअंदाजी की. हेमन ने ब्रॉक लैसनर को बुलाया. लैसनर ने सुपलेक्स और एफ-5 से सभी मास्क मैन की हालत खराब कर दी. रिंग में लैसनर और रॉलिंस का आमना-सामना हुआ. इसके बाद ओबा फेमी ने एंट्री. फेमी को देखकर लैसनर डर गए. ऐसा लगा कि उन्हें सदमा पहुंच गया है. रिंग में रॉलिंस ने लैसनर को ध्यान भटकाया. इतने में फेमी ने लैसनर को उठाकर रिंग में पटक दिया. अंत में फेमी ने लैसनर की छाती में पांव रखकर रेसलमेनिया 42 के लोगो की तरफ इशारा किया. शो के दौरान ही WWE ने लैसनर और फेमी के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच ऑफिशियल कर दिया. 27 साल के युवा फेमी को इस बार कंपनी ने तगड़ा पुश दिया है. उन्हें अपने करियर का सबसे बड़ा मैच मिल गया है.

विज्ञापन

Royal Rumble 2026 में भी हुआ था आमना-सामना

31 जनवरी को Royal Rumble 2026 का आयोजन सऊदी अरब में हुआ था. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में पहली बार ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का आमना-सामना हुआ था. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया. लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट किया था. लैसनर और फेमी के बीच रेसलमेनिया 42 में तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. ट्रिपल एच ने भी सोशल मीडिया पर दोनों के मैच को एटवर्टाइज करते हुए हुंकार भर दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 16 मार्च, 2026: Brock Lesnar चारों खाने चित, Roman Reigns ने दुश्मन की उड़ाई धज्जियां

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ