हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 बड़े कारण क्यों The Rock को WWE WrestleMania 42 में आकर Roman Reigns पर हमला करना चाहिए

कुछ ही दिन बाद WWE WrestleMania 42 का आयोजन होने वाला है. वहां पर द रॉक के आने की अफवाहें भी चल रही हैं. शो में रोमन रेंस भी एक्शन में दिखाई देंगे. यहां हम कुछ कारणों की बात करेंगे कि क्यों रॉक ने रेंस पर हमला करना चाहिए.

विज्ञापन
WWE WrestleMania 42

The Rock & Roman Reigns: पिछले साल की शुरुआत में हुए एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट में अंतिम बार WWE टीवी पर द रॉक नज़र आए थे. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. सभी को लगा कि वो इनकी स्टोरी पर बने रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दर्शक उनसे काफी गुस्से में चल रहे हैं. किसी भी बड़े इवेंट से पहले उनकी वापसी की अफवाहें उड़ती हैं. WrestleMania 42 बहुत जल्द आने वाला है. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रॉक ने WrestleMania 42 में आकर रेंस के ऊपर हमला करना चाहिए.

ड्रीम मैच का बिल्डअप

रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस बहुत लंबे समय से कर रहे हैं. 2024 में इनका मैच होने वाला था, लेकिन प्लान में बदलाव करना पड़ा. WrestleMania 43 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर रॉक का शायद जलवा देखने को मिलेगा. कंपनी रेंस और रॉक का ड्रीम मैच करा सकती है. इसके अलावा 2026 में भी किसी बड़े इवेंट में दोनों का मैच हो सकता है. रॉक को इसके बिल्डअप के लिए WrestleMania 42 में आकर रॉक के ऊपर हमला करना चाहिए. ऐसा हुआ तो कहानी काफी मजेदार हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns और CM Punk हैं अरबों के मालिक, जानिए WWE WrestleMania 42 से पहले दोनों की नेटवर्थ

विज्ञापन

WrestleMania 42 को शानदार बनाने के लिए

WrestleMania 42 का आयोजन लास वेगास में होने वाला है. पिछले साल का मेगा इवेंट ज्यादा खास नहीं रहा था. बड़े सरप्राइज वहां देखने को नहीं मिले. कंपनी WrestleMania 42 को शानदार बनाने की पूरी कोशिश करेगा. अगर लाखों के सामने द रॉक का म्यूजिक बज गया, तो सभी खुशी से उछल पड़ेंगे. इससे ज्यादा तब मजा आएगा जब वो रोमन रेंस के ऊपर हमला करेंगे. इस अंदाज में WrestleMania 42 का अंत होगा, तो रेसलिंग वर्ल्ड में खूब वाहवाही हो जाएगी.

रोमन रेंस को हराने के लिए

रोमन रेंस और द रॉक के बीच आगे जाकर अगर चैंपियनशिप मैच होगा, तो इसका नतीजा भी पहले से सभी को पता होगा. रेंस ही रॉक के ऊपर जीत दर्ज करेंगे. दोनों के बीच नॉन-टाइटल मैच से ही उत्साह बनेगा. WrestleMania 42 में रेंस की हार की वजह रॉक बन सकते है. वहां से फिर रेंस और रॉक की कहानी की शुरुआत की जा सकती है. ये स्टोरी को बिल्ड करने का एक अच्छा तरीका भी होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: The Rock से लेकर Jey Uso तक…WWE में Triple H के एरा में हुई 4 रहस्यमयी घटनाएं, जिनका आज तक नहीं मिला कोई जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola