Triple H: WWE Survivor Series 2025 के आयोजन में अभी एक हफ्ते का समय बचा हुआ है. 29 नवंबर को ये इवेंट देखने को मिलेगा और WWE ने अब तक 4 बड़े मैच बुक कर दिए हैं. मेंस और वुमेंस WarGames मैच पर सभी की नजर रहने वाली है. WWE अपने इस इवेंट को खास बनाना चाहेगा और फैंस को भी उनसे बहुत उम्मीद है. अगर ट्रिपल एच ने शो के दौरान कुछ गलतियां की, तो फैंस का गुस्सा जमकर फूटेगा. आइए 3 बड़ी गलतियों पर नजर डालते हैं, जो ट्रिपल एच को Survivor Series में करने से बचना चाहिए.
1. WWE स्टार जॉन सीना की चैंपियनशिप हार
जॉन सीना ने हाल ही में सालों का सूखा खत्म किया और अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए. अब वो डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ Survivor Series WarGames 2025 में इस टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. जॉन सीना को फैंस आईसी चैंपियन के रूप में देखकर बेहद खुश हैं. रिटायरमेंट से पहले ये सीना का आखिरी मैच है और अगर सीना हार गए, तो फैंस का जरूर गुस्सा फूटेगा. फैंस उन्हें रिटायरमेंट मैच में बतौर चैंपियन देखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- WWE में महिला रेसलर की शर्मनाक हरकत, पति को जीत दिलाने के लिए विरोधी का फाड़ा मास्क, तौलिए से चेहरा छिपाकर बचाई इज्जत
2. जे उसो का हील टर्न
जे उसो मौजूदा समय में Raw के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार हैं. फैंस उन्हें पसंद करते हैं और लगातार अच्छा रिएक्शन मिलता है. जे उसो ने पिछले कुछ समय में हील टर्न के संकेत दिए हैं. उन्हें कोई भी विलेन के रूप में नहीं देखना चाहेगा. पॉल हेमन ने हाल ही में जे से मुलाकात करते हुए विजन का जिक्र किया था. लग रहा है कि उसो का WarGames मैच में हील टर्न हो जाएगा. हालांकि, जे को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, क्योंकि फैंस उन्हें अच्छे व्यक्ति के रूप में देखकर खुश हैं.
3. नाया जैक्स की टीम की जीत
वुमेंस WarGames मैच में नाया जैक्स, लैश लैजेंड, बैकी लिंच, ओस्का और कायरी सेन का सामना एलेक्सा ब्लिस, रिया रिप्ली, इयो स्काई, एजे ली और शार्लेट फ्लेयर से होने वाला है. इस मुकाबले में रिया रिप्ली की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है और उन्हें हराना आसान नहीं होगा. इसके बावजूद नाया जैक्स की टीम अगर जीत जाती है, तो ये निराशाजनक चीज होगी. फैंस का ट्रिपल एच पर जमकर गुस्सा फूटेगा.
ये भी पढ़ें:- 10 साल में ऐसे बदल गया इन 7 खूबसूरत वुमेंस WWE रेसलर्स का लुक, Paige समेत इन स्टार्स को पहचानना भी मुश्किल!
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
22 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
4 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
4 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
9 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines