---विज्ञापन---

WWE

WWE SmackDown रिजल्ट्स, 10 अप्रैल, 2026: Randy Orton ने विरोधी को किया तहस-नहस, मेन इवेंट में हुआ घातक मुकाबला

WWE SmackDown का शो ठीक रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. मेन इवेट में दो वुमेंस स्टार्स के बीच मैच हुआ. आइए जानते हैं कि SmackDown में इस बार क्या-क्या हुआ.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 11, 2026 08:35
WWE SmackDown Results

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown का अंत हो गया है. शो बहुत ही बढ़िया रहा. WWE ने पहले ही बड़े सैगमेंट्स और मैचों का ऐलान कर दिया था. एक बार फिर रैंडी ऑर्टन और पैट मैकफी ने बवाल मचाया. कोडी रोड्स की दोनों ने हालत खराब की. टॉप स्टार्स का जलवा देखने को मिला. मेन इवेंट में तगड़ा मैच हुआ. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप हुआ. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली ने कहा कि इयो स्काई पर हमला कर जेड कार्गिल ने मामला और खराब कर दिया है. स्काई ने एंट्री की. वो कार्गिल को लेकर बहुत गुस्से में थीं. उन्होंने कार्गिल के खिलाफ मैच की मांग कर दी. निक एल्डिस ने दोनों के मैच का ऑफिशियल ऐलान किया.

---विज्ञापन---

एलेक्सा ब्लिस का मैच

एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला शो में बेली के साथ हुआ. इस मैच में खूब बवाल मचा. शार्लेट फ्लेयर और लायरा वैल्किरिया की दखलअंदाजी भी हुई. अंत में ब्लिस ने बेली के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की.

---विज्ञापन---

रॉयस कीज का मुकाबला

पूर्व AEW स्टार रॉयस कीज का मुकाबला बर्टो के साथ हुआ. कीज का ये डेब्यू मुकाबला था. इस मैच में पूरी तरह उनका दबदबा देखने को मिला. उन्होंने बर्टो के खिलाफ आसान जीत दर्ज की.

पैट मैकफी का सैगमेंट

पैट मैकफी ने फैंस और सीएम पंक का मजाक बनाया. उन्होंने पंक को धोखेबाज बताया. मैकफी ने बताया कि अब रेसलमेनिया के टिकटों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. उन्होंने सभी से इसके लिए धन्यवाद कहने की बात कही. मैकफी ने कहा कि रेसलमेनिया में रैंडी ऑर्टन टाइटल जीतने वाले हैं. इसके बाद कोडी रोड्स ने एंट्री की. कोडी ने मैकफी का मजाक उड़ाया और उन्हें घर जाने के लिए कहा. थोड़ी देर बाद कोडी वहां से जाने लगे. मैकफी ने ट्रिपल एच का नाम लेकर कोडी पर निशाना साधा.

अचानक स्क्रीन पर जेली रोल नज़र आए. वो जेली रोल को घसीट कर स्टेज पर लाए. उन्होंने कोडी पर भी हमला किया. कोडी ने वापस की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. रैंडी ने उन्हें खतरनाक डीडीटी लगाया. मैकफी ने भी कोडी को स्टॉम्प लगाया और उनका टाइटल लेकर चले गए.

जेकब फाटू का मुकाबला

जेकब फाटू का मुकाबला टामा टोंगा के साथ हुआ. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में फाटू ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टोंगा के ऊपर जीत हासिल की. मैच के बाद ड्रू मैकइंटायर ने फाटू को क्लेमोर से धराशाई किया. उन्होंने फाटू की हालत खराब कर दी. मैकइंटायर ने फाटू को हथकड़ी से भी बांधा और खूब पीटा. फाटू ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. मैकइंटायर ने क्लोमोर से उनका बुरा हाल कर दिया.

सैमी ज़ेन का सैगमेंट

सैमी ज़ेन ने अपने कैरेक्टर में बदलाव की बात कही. सैमी ने कहा कि वो फैंस से बहुत प्यार करते हैं. सैमी ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में अपने टाइटल को रिटेन करेंगे. ट्रिक विलियम्स ने एंट्री की. उन्होंने सैमी का मजाक बनाया. विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में सैमी को हराकर यूएस चैंपियन बनने की बात कही.

ट्रिक विलियम्स का मैच

ट्रिक विलियम्स का मैच मैट कार्डोना के साथ हुआ. दोनों के बीच अच्छ मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. मैच में सैमी ज़ेन और लिल यॉटी की दखलअंदाजी भी देखने को मिली सैमी ने यॉटी को हैलुवा किक लगाई. अंत में विलियम्स ने कार्डोना के ऊपर बढ़िया जीत दर्ज की.

डेनहाउजेन का मैच

डेनहाउजेन का मैच किट विल्सन के साथ हुआ. दोनों के बीच मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. डेनहाउजेन ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद द मिज़ ने उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

मेन इवेंट

इयो स्काई और जेड कार्गिल का मैच हुआ. शुरुआत में स्काई ने जेड के ऊपर हमला किया. दोनों ने कुछ तगड़े मूव्स इसके बाद लगाए. कार्गिल ने वापसी की. स्काई ने भी अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. कार्गिल ने अंत में रिंग के बाहर इयो को स्टील स्टेप पर पटका. इसके बाद रिंग के अंदर जेडेड मूव लगाकर स्काई के ऊपर शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद कार्गिल चेयर लेकर आईं, लेकिन रिया रिप्ली ने एंट्री की. कार्गिल इसके बाद रिंग से बाहर चली गईं.

ये भी पढ़ें:- 2 WWE दिग्गजों ने WrestleMania 42 के बाद रिटायरमेंट का किया ऐलान! Royal Rumble 2026 में हुआ था रीयूनियन

First published on: Apr 11, 2026 08:35 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.