2 WWE दिग्गजों ने WrestleMania 42 के बाद रिटायरमेंट का किया ऐलान! Royal Rumble 2026 में हुआ था रीयूनियन
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होगा. तगड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिलेंगे. इससे पहले दो दिग्गजों ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. दोनों का जलवा कुछ ही दिन तक दिखेगा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Apr 10, 2026 12:46
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Apr 10, 2026 12:46
Share :
WWE WrestleMania 42
---विज्ञापन---
WrestleMania 42: WWE ने WrestleMania 42 के लिए इस बार बड़े मैच बुक किए हैं. फैंस को कुछ सरप्राइज भी मिलने वाले हैं. मेगा इवेंट के बाद कई चीजों में बदलाव देखने को मिलेगा. खैर दिग्गज टैग टीम बैला ट्विंस (निकी बैला और ब्री बैला) ने बड़ा ऐलान कर दिया है. WrestleMania 42 के बाद दोनों ने संन्यास की घोषणा कर दी है. अब इनका जलवा कुछ ही दिन तक दिखने वाला है. कहीं ना कहीं ये फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर भी है. आप सभी जानते हैं कि निकी और ब्री का वुमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. दोनों ने टैग टीम डिवीजन में तगड़ा काम किया है.
बैला ट्विंस का बड़ा बयान आया सामने
बैला ट्विंस का ये कंपनी ने में फाइनल रन है और इसके बाद दोनों स्टार्स रिटायर हो जाएंगी. ब्री बैला ने इस साल की शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी. निकी बैला के साथ उनकी रीयूनियन देखने को मिला था. Angie Martinez पॉडकास्ट पर हाल ही में बैला ट्विंस नज़र आईं. वहां पर निकी बैला ने कहा, “बैला ट्विंस की वजह से हमे ऊपर उठे हैं. हम इसी इंडस्ट्री में बड़े हुए हैं. जब इसका दरवाजा बंद होगा, तो बहुत बुरा भी लगेगा. पिछले आठ सालों से ये ही सवाल पूछा जा रहा है कि आप वापसी कब करने वाली हैं. बैला ट्विंस की रिंग में कब वापसी होगी. जब ये दरवाजा बंद हो जाएगा, तो सवाल कभी नहीं उठेगा. रेसलमेनिया के बाद दरवाजा बंद हो जाएगा”.
वहीं इसी इंटरव्यू में ब्री बैला ने कहा कि वो अपनी लाइफ के ऐसे मोड़ पर पहुंच रहे हैं, जहां वो बूढ़े हो रहे हैं. ब्री ने कहा कि अब वो नए अध्याय की तरफ देख रहे हैं. दोनों स्टार्स ने क्लियर कर दिया कि रेसलमेनिया 42 के बाद उनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा.
WrestleMania 42 में किसके साथ होगा बैला ट्विंस का मुकाबला?
WrestleMania 42 के लिए कंपनी ने अभी तक 13 मैच बुक किए हैं. निकी बैला और ब्री बैला भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगी. दोनों बड़े मैच में शामिल हैं. लैश लीजेंड और नाया जैक्स अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस और बेली-लायरा वैल्किरिया के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कोई भी टीम नए चैंपियंस बन सकते हैं.