16 साल की उम्र में किया डेब्यू, जीता ICC अवॉर्ड, कौन हैं पाकिस्तान महिला टीम की नई कप्तान फातिमा सना?

Who Is Fatima Sana: महिला टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ मैच से करेगी। इस विश्व कप में पाकिस्तान टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में हैं। आखिर कौन हैं फातिमा सना?

Fatima Sana

Fatima Sana

Who Is Fatima Sana: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम का सामना श्रीलंका से होगा। लेकिन दूसरी तरफ फैंस को इंतजार है भारत और पाकिस्तान के मैच का। जहां विश्व कप में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में हैं तो वहीं पाकिस्तान की कप्तानी फातिमा सना करती हुईं दिखाई देने वाली हैं। अब पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना की काफी चर्चाएं हो रही है।

विज्ञापन

कौन हैं फातिमा सना?

फातिमा सना का जन्म 8 नवंबर 2001 को कराची में हुआ था। फातिमा ने साल 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू किया था। साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई वनडे और टी20 सीरीज में फातिमा को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। साल 2021 में फातिमा सना को आईसीसी विनेंस इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड भी मिला था। बेहद कम समय में फातिमा ने अपने कमाल के प्रदर्शन से पाकिस्तान टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। सना को निदा डार की जगह पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ किया कमाल

न्यूजीलैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज के एक मैच में जब पाकिस्तान की टीम 35 रन पर अपने 4 विकेट खो चुकी थी। तब बल्लेबाजी करने आई फातिमा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली थी। यहां से पाकिस्तान टीम में उनको खास पहचान मिली। हालांकि पाकिस्तान की टीम इस मैच को हार गई थी। लेकिन अपनी कप्तानी में सना ने इस सीरीज के एक मैच में पाकिस्तान को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन

फातिमा सना का क्रिकेट करियर

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को फातिमा सना के रूप में एक बेहतरीन तेज गेंदबाज ऑलराउंडर प्लेयर मिली हैं। उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए 41 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। 41 वनडे मैच में सना बल्लेबाजी करते हुए 482 रन और गेंदबाजी करते हुए 51 विकेट हासिल कर चुकी है। वहीं 41 टी20 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 215 रन और गेंदबाजी करते हुए 31 विकेट चटका चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ