IPL 2026 खत्म होते ही हुआ इस टीम का ऐलान, राजस्थान रॉयल्स के फ्लॉप खिलाड़ी की हुई वापसी

West Indies Squad for ODIs: वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी करती हुई नजर आ रही है. 3 जून से इस सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज के लिए मैनेजमेंट की तरफ से वनडे स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है तो वहीं 32 साल के खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है.

jacket - 2026-06-01T145244.948

West Indies Squad for ODIs: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. दोनों टीमों के बीच होने जा रही इस सीरीज को साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. वेस्टइंडीज की तरफ से इस स्क्वाड में युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है. इसी के साथ आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खराब प्रदर्शन करने वाले शिमरोन हेटमायर की भी टीम में वापसी हो चुकी है. 

विज्ञापन

WI vs SL वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

शाई होप (कप्तान), एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, अमीर जांगू, अल्ज़ारी जोसेफ, शेमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर

विज्ञापन

32 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज के लिए 32 साल के स्टार खिलाड़ी शाई होप को कप्तानी मिली है. वनडे इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड बेहद ही शानदार रहा है. इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 148 वनडे मैच खेलते हुए 50.52 की औसत से 6113 रन बनाए हैं. इसी के साथ शाई होप ने वनडे करियर में 19 शतक और 30 अर्धशतक भी जड़े हैं.

कब से शुरू होने जा रही है सीरीज?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच इस सीरीज का आगाज 3 जून होगा. सीरीज के सभी मुकाबले सबीना पार्क में खेले जाएंगे. 3 जून को होने वाले पहले मैच के बाद अगले मुकाबले 6 जून और 8 जून को खेले जाएंगे. 

विज्ञापन

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख वेन्यू
पहला वनडे 3 जून 2026 सबीना पार्क, जमैका
दूसरा वनडे 6 जून 2026 सबीना पार्क, जमैका
तीसरा वनडे 8 जून 2026 सबीना पार्क, जमैका

ये भी पढ़िए- IPL 2026 ट्रॉफी जीत के बाद भी इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, मैनेजमेंट लेगा मुश्किल फैसला?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ