रोहित नहीं इन 2 खिलाड़ियों को मिला 'इम्पैक्ट फील्डर' का मेडल, BCCI ने शेयर किया नया VIDEO

IND vs BAN Impact Fielder : भारत ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया। इस सीरीज में टीम इंडिया ने कमाल की फील्डिंग का नजारा पेश किया। जिसके बाद अब दो खिलाड़ियों को ‘इम्पैक्ट फील्डर’ का मेडल दिया गया है।

Team India

Team India

IND vs BAN Impact Fielder : बांग्लादेश की टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो गई है। कानपुर में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, जिसको भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया हर क्षेत्र में कमाल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग तक में टीम इंडिया बांग्लादेश पर भारी पड़ती नजर आई।

विज्ञापन

जिसके बाद अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल की फील्डिंग करने के लिए एक नहीं बल्कि दो भारतीय खिलाड़ियों को ‘इम्पैक्ट फील्डर’ का मेडल दिया गया है। जिसका वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शेयर किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन 2 खिलाड़ियों को मिला मेडल

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा कमाल की फील्डिंग देखने को मिली। भारतीय खिलाड़ियों ने कई शानदार कैच भी पकड़े। कानपुर टेस्ट में रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज ने एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़े थे। इसके अलावा केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने भी कई कमाल के कैच लपके थे। वहीं अब रोहित शर्मा, गिल और केएल राहुल नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को ‘इम्पैक्ट फील्डर’ का मेडल दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने 2-0 से जीती सीरीज

इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था। जिसको भारत ने 280 रनों से जीत लिया था। इस मैच में आर अश्विन ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। अश्विन ने चेन्नई टेस्ट में शतक लगाने के साथ-साथ 6 विकेट भी चटकाए थे। इसके अलावा दूसरे कानपुर टेस्ट को भारत ने 7 विकेट से जीता। इस मैच में जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में जायसवाल ने अर्धशतक लगाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ