RCB की जीत के बीच भूल तो नहीं गए विराट-गिल की ये तीखी बहस? बीच मैदान में गर्म हुआ माहौल
RCB vs GT IPL 2026 Final: वैसे तो विराट कोहली और शुभमन गिल एक दूसरे का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान इन बीच तीखी बहस देखने को मिली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई.
Virat Kohli-Shubman Gill Heated Exchange: अहमदाबाद में आईपीएल 2026 के फाइनल के आखिरी पलों में, आरसीबी के लेजेंड विराट कोहली और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से जुड़ा एक ड्रामे ने सबका ध्यान खींच लिया. ये पल तब सामने आया जब बेंगलुरु टीम, मेजबान फ्रेंचाइजी के खिलाफ अपना लगातार दूसरा IPL खिताब जीतने के करीब पहुंच रही थी.
विज्ञापन
कब हुआ ये वाक्या?
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आरसीबी एक मजबूत स्थिति में थी, उसे 25 गेंदों में सिर्फ 11 रनों की जरूरत थी. उस दौरान विराट कोहली ने तेज गेंदबाज अरशद खान के खिलाफ एक अग्रेसिव शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से ठीक से नहीं लगी और मिड-ऑफ की तरफ चली गई.
शुभमन गिल ने क्विक रिएक्शन दिया और कैच पूरा करने की कोशिश में आगे की तरफ दौड़े. गुजरात के कप्तान को पूरा भरोसा था कि उन्होंने गेंद को साफ-साफ पकड़ लिया है, और उन्होंने तुरंत इसका जश्न मनाया; ये उनकी टीम के लिए एक अहम कामयाबी लग रही थी.
हालांकि विराट कोहली को इस कैच पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये कैच सही तरीके से लिया गया था. इसके बाद, मैदान पर मौजूद अंपायर्स ने डिटेल्ड रिव्यू के लिए ये फैसला थर्ड अंपायर के पास भेज दिया. आखिरी फैसला सुनाए जाने से पहले, अलग-अलग एंगल से कई रीप्ले देखे गए. फुटेज का ध्यान से एनालाइज करने के बाद, टीवी अंपायर ने कोहली को ‘नॉट आउट’ करार दिया, जिससे इस सीनियर बैटर को अपनी पारी जारी रखने का मौका मिल गया.
इस फैसले पर दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शंस साफ तौर पर देखने को मिले. जहां विराट कोहली ने इस जीवनदान का जश्न मुट्ठी भींचकर मनाया, जबकि शुभमन गिल इस अहम मुकाबले में अपनी टीम के खिलाफ फैसला आने से निराश दिखे. हालांकि ये ‘हीट ऑफ द मोमेंट’ ज्यादा देर बरकरार नहीं रहा.
इस छोटी-सी असहमति के बावजूद, मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के प्रति भरपूर सम्मान दिखाया. कोहली 42 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने ही विनिंग रन बनाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई. इस विक्ट्री की बदौलत आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी और टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार 2 बार चैंपियनशिप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई.